फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Problems due to rain water in Aligarh Smart City

Aligarh Smart City: पानी में डूबीं सड़कें, सड़क गड्ढों में तब्दील, जाम में घिरा शहर

Tue, 26 Aug 2025 11:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

अलीगढ़ में अचानक मौसम बदला और जोरदार बारिश हुई। रामघाट रोड पीएसी से लेकर नर्चर स्कूल तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलने से कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े।

विज्ञापन
Problems due to rain water in Aligarh Smart City
यह अलीगढ़ का मैरिस रोड है कोई तालाब नहीं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में 25 अगस्त को हुई बारिश से शहर की सड़कें पानी में डूब गईं। यही नहीं कई कार्यालयों में भी पानी भर गया। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। सुबह और दोपहर में हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा वालों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


सुबह अचानक मौसम बदला और जोरदार बारिश हुई। रामघाट रोड पीएसी से लेकर नर्चर स्कूल तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलने से कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। यही हाल रामघाट रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पानी भरने से रहा। क्वार्सी चौराहा पर भी पानी भरा रहा। 
विज्ञापन


रामघाट रोड एडीए के सामने, अतरौली अड्डा से मीनाक्षी पुल तक सड़क पर पानी थी। जिसके कारण बच्चों को स्कूल तक जाने में परेशानी हुई। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर मैरिस रोड, दोधपुर, पूर्व विधायक जफर आलम के आवास के पीछे जीवनगढ़, भुजपुरा, शाहजमाल, सुरेंद्र नगर, महेंद्र नगर, पला, दोधपुर रोड, रजा नगर, कुलदीप विहार, देवी नगला, बेगपुर, दुर्गाबाड़ी, सारसौल, आईटीआई रोड, बरौला, जीटी रोड आदि स्थानों पर पानी भर गया। दोपहर में हुई बारिश और स्कूलों की छुट्टी होने के बाद रामघाट रोड, दोधपुर और मैरिस रोड पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी पंपिंग स्टेशन को चालू करा दिया गया है। कुछ मोबाइल पंप को मोहल्लों में भेज कर पानी निकलवाया जा रहा है। जल्द ही सड़कों से पानी हटेगा। यही नही टूटी हुई सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed