फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   private buses entry will close from today

आज से शहर में प्राइवेट-रोडवेज बसों का प्रवेश बंद

Wed, 30 Dec 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
private buses entry will close from today
मसूदाबाद स्थित बस अडडे् की फोटो - फोटो : CITY OFFICE
शहर में जाम की समस्या के प्रति जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि आज से शहर में कोई भी प्राइवेट व रोडवेज बस का प्रवेश मान्य नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं बसों को शहर में प्रवेश की मान्यता रहेगी, जिनका संचालन गांधी पार्क बस अड्डे से होता है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी सहित एडीएम सिटी व तीनों क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से साथ बैठक की। बैठक में शहर में जाम की समस्या पर विचार हुए। इसमें रोडवेज व निजी बसों को जाम के लिए जिम्मेदार माना गया। इस पर डीएम ने साफ तौर पर आदेश दिया कि शहर में आज से किसी भी दशा में प्राइवेट-रोडवेज बसों का प्रवेश न कराया जाए।
विज्ञापन

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं, परिवहन निगम को आदेश जारी किया कि वह मसूदाबाद बस अड्डे को व्यावसायिक रूप से प्रयोग में लाने की योजना पर कार्य करेें। समस्त रोडवेज बसें सारसौल रोडवेज बस अड्डे से ही संचालित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed