फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Principal's effigy burnt for rigging in admission process

अलीगढ़ः प्रवेश प्रक्रिया में धांधली के आरोप में प्राचार्य का फूंका पुतला

Thu, 06 Jan 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Principal's effigy burnt for rigging in admission process
डीएस कॉलेज में प्रिंसिपल को ज्ञापन देने जा रहे एबीवीपी के छात्रों पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
डीएस कॉलेज के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया में धांधली के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्राचार्य का पुतला फूंक दिया। कॉलेज परिसर में घुसने और पुतला लेने को लेकर परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हो गई। इस दौरान एग्री विजन प्रमुख जय यादव को पुलिसकर्मी खींचने लगे, जिससे उनके गले में चोटें आई हैं। घंटों ड्रामा चला। वहीं, कॉलेज के 75वें स्थापना दिवस पर पंच सप्तति: वर्ष का कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल थे।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के महाविद्यालयों में 33 फीसदी सीटों की बढ़ोतरी की गई थी। 15 दिन पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीएस कॉलेज के प्राचार्य का घेराव करके उन्हें ज्ञापन सौंपा था। 15 दिन बीत जाने के बाद भी लिस्ट चस्पा न किए जाने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार तक सूची चस्पा करने का अल्टीमेटम दिया था। बुधवार सुबह 10 बजे कार्यकर्ता अचल ताल स्थित कार्यालय से निकलकर डीएस कॉलेज की तरफ कूच करने वाले थे, तभी पुलिस ने एबीबीपी कार्यालय का गेट बंद कर कार्यकर्ताओं को अंदर बंद कर दिया। कार्यकर्ता अंदर ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगी। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर एबीवीपी प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू और प्रांत एग्री विजन प्रमुख जय यादव के नेतृत्व में डीएस कॉलेज परिसर पहुंच गए, जिनको कॉलेज के गेट पर ही मौजूद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गई। सीटू चौधरी ने पुलिस पर गाली देने का आरोप लगाया। इसी बीच एग्री विजन के प्रांत प्रमुख जय यादव को पुलिस कर्मी खींचने लगे। वह जमीन पर गिर गए। इसमें उनके गले में चोटें भी आईं। पुलिस के व्यवहार देखकर कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस से झड़प करने लगे, तभी महानगर मंत्री अंकुर शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य का पुतला फूंक दिया। इसके बाद जमीन पर बैठकर पुलिस विरोधी नारेबाजी करने लगे। खबर पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रथम राघवेंद्र सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में करन आर्य, विभाग संयोजक तनिष्क प्रताप सिंह, जतिन, सागर मौर्य, अग्नेश यादव, निखिल भारद्वाज, हर्ष, कुलदीप, गर्व, हरेंद्र, मनी चौधरी, पुनीत, प्रवेश आदि मौजूद रहे। सूचना पर डीएस कॉलेज पहुंचे भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी ने एबीवीपी नेताओं के साथ पुलिसिया जुर्म पर आक्रोश व्यक्त किया है। अमित गोस्वामी ने कहा कि हमेशा छात्र समस्याओं पर तत्पर रहने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज प्रशासन से लोकतांत्रिक तरीके से प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करने पर पुलिस द्वारा कॉलेज कैंपस में घुसकर एबीवीपी नेताओं से की गई अभद्रता बर्दाश्त योग्य नहीं है। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि कॉलेज परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा जो कृत्य किया गया है, वह निंदनीय है। पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई के लिए युवा मोर्चा पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। महानगर युवा मोर्चा एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची 12 जनवरी को महाविद्यालय की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी प्रदर्शन में तीन बयान
- विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों की समस्याओं को लेकर विषय उठाया जा रहा था। उन विषयों पर चर्चा होनी चाहिए थी। मगर यहां जिन लोगों ने सख्ती दिखाई है, उन्होंने गलत किया है। इस मामले में उचित जांच व कार्रवाई होनी चाहिए। इस विषय पर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
- अनिल पाराशर, विधायक कोल क्षेत्र
- छात्रों की मांगों को उठाने वाले विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर जो बर्बरता की गई है, वह कतई गलत है। ऐसा करने वालों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस विषय में अधिकारियों को खुद निर्णय लेना होगा, अन्यथा हम अपने स्तर से विषय उच्च स्तर पर रखेंगे।

- संजीव राजा, विधायक शहर क्षेत्र
- धर्म समाज महाविद्यालय में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ज्यादती की कड़ी निंदा की जाती है। वह भी तब जब परिषद के कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे तो उनको रोका गया और कार्यकर्ताओं से गांधी पार्क पुलिस के द्वारा जमकर अभद्रता की गई। उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
- डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, क्षेत्रीय सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed