अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर: मार्च तक तीन यूनिटों में उत्पादन की तैयारी, शासन की सख्ती के बाद तेज की कवायद
शासन स्तर से हुई इस सख्ती के बाद अन्य निवेशक सतर्क हो गए हैं। हालांकि तीन अन्य यूनिटों के निर्माण का काम पूरा हो गया था। उनमें फिनिशिंग का काम बाकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर अंडला नोड में नए वर्ष में मार्च तक तीन और यूनिटों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके लिए इन यूनिटों में फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य निवेशकों ने भी अपने प्लॉटों पर निर्माण शुरू कराने व कुछ के द्वारा नक्शा पास कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह सब पिछले दिनों तीन निवेशकों के प्लॉट निरस्त करने की प्रक्रिया के बाद हो रहा है।
पिछले दिनों यूपीडा के एसीईटो पूरी टीम के साथ अंडला में स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने एक-एक प्लॉट का निरीक्षण किया था। साथ में निवेशक आवंटियों से भी बात की। इसी बीच उन्होंने तीन निवेशकों के प्लॉट आवंटन निरस्त करने की जानकारी दी थी।
इसके पीछे वजह अभी तक वहां किसी तरह का काम शुरू न होने व प्लॉट आवंटन होने के बाद आज तक किसी तरह की गतिविधि न अपनाना बताया था। शासन स्तर से हुई इस सख्ती के बाद अन्य निवेशक सतर्क हो गए हैं। हालांकि तीन अन्य यूनिटों के निर्माण का काम पूरा हो गया था। उनमें फिनिशिंग का काम बाकी है। इन तीनों निवेशकों के स्तर से टीम को मार्च तक उत्पादन शुरू करने का भरोसा दिलाया था। उसी दिशा में काम तेज कर दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य प्लॉटों पर निर्माण शुरू हो गया है। कुछ निवेशकों ने अपने प्लाट का नक्शा पास करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
हमारी यूनिट में काम पूरा है। बस फिनिशिंग आदि की प्रक्रिया चल रही है। मार्च तक शहर को अच्छी खबर देंगे। ऐसा पूरा प्रयास किया जा रहा है।-धनजीत वाड्रा, निवेशक डिफेंस कॉरिडोर
हमारी इकाई पर काम पहले से पूरा है। कुछ छोटे मोटे काम बाकी हैं, जिन्हें पूरे कराए जाने का प्रयास चल रहा है। पूरा प्रयास है कि मार्च तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। -तरुण सक्सेना, निवेशक डिफेंस कॉरिडोर
इनके प्लॉट निरस्त
- 90 करोड़ के निवेश वाली नोएडा की कंपनी पी-2 लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, दो हेक्टेयर का प्लॉट
- 40 करोड़ के निवेश वाली हैदराबाद की कंपनी ट्रैक ट्रिक्स ऑप्टो डायनेमिक, 1.4 हेक्टेयर का प्लॉट
- 80 करोड़ के निवेश वाली साउथ अफ्रीका की कंपनी मिल्कमोर डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड, चार हेक्टेयर का प्लॉट
ये है ताजा स्थिति
- पांच पर इकाइयों में उत्पादन शुरू
- तीन पर निर्माण पूरा, मार्च में उत्पादन शुरू
- चार पर बाउंड्रीवाल पूरी, निर्माण तेज
- छह पर बाउंड्रीवाल बनी, बाकी शुरू नहीं
- तीन पर अभी तक निर्माण ही शुरू नहीं
- तीन पर प्लॉट निरस्त, पुन: आवंटन होगा