{"_id":"6853cbe2a6b0246b72057aba","slug":"preparations-begin-for-panchayat-elections-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Chunav: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारी शुरू, मतदाता सूची पर काम अगले महीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Chunav: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारी शुरू, मतदाता सूची पर काम अगले महीने
Thu, 19 Jun 2025 02:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:05 PM IST
सार
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है, जो वर्ष 2021 में 13 से 17 साल के थे, वह मतदाता हो जाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायती राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता सूची पर अगले महीने काम शुरू होने का अनुमान है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में 852 ग्राम पंचायतों पर चुनाव होगा। 24 ग्राम नगर पंचायत और नगर निगम की सीमा आ गए थे। इसलिए उनकी संख्या कम हो गई है। हालांकि, आंशिक पुनर्गठन के बाद कई ग्राम पंचायतें और कम हो सकती हैं। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 876 ग्राम प्रधान, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 47 जिला पंचायत सदस्य और 10973 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव हुआ था। वर्ष 2021 में कुल 18,06,460 मतदाता थे।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है, जो वर्ष 2021 में 13 से 17 साल के थे, वह मतदाता हो जाएंगे। उधर, निर्वाचन कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी ने संभाला कार्यभार
यतेंद्र सिंह यादव ने अलीगढ़ के जिला पंचायत राज अधिकारी के रूप में 18 जून को कार्यभार संभाल लिया। वह उन्नाव से स्थानांतरित हो कर आए हैं। जिले में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद का स्थानांतरण एटा के लिए हो गया है।