{"_id":"5d11e2d78ebc3e12d736c9c7","slug":"pregnant-woman-did-not-get-ambulance-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, रिक्शे में डालकर ले जाना पड़ा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, रिक्शे में डालकर ले जाना पड़ा अस्पताल
Tue, 25 Jun 2019 02:31 PM IST
शाहरुख खान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में गर्भवती महिला को लेने सरकारी एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन उसे सामान ढोने वाले रिक्शे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस मामले में डीएम ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ को पत्र लिखा है।
शहर के लाला का नगला निवासी एक महिला को रविवार की रात को करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस पर फोन किया। लेकिन काफी देर तक इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं तो परिवार के लोग महिला को सामान ढोने वाले रिक्शे में डालकर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां पर उसने बच्चे को जन्म दिया। इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने डीजी परिवार कल्याण को पत्र लिखकर कार्रवाई की बात कही है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार का कहना है कि मरीज के लिए एम्बुलेंस न पहुंचने की घटना का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच कराई गई, यह घटना रात्रि 11 बजे की है। 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस न पहुंचने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।