{"_id":"6b0c8d59e4c8d87b97013d22","slug":"preacher-who-had-been-released-from-jail-on-bail-dies-by-suicide-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100488-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जेल से जमानत पर बाहर आए कथा व्यास ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जेल से जमानत पर बाहर आए कथा व्यास ने की खुदकुशी
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : samvad
गांव जुलावास में रविवार सुबह 50 वर्षीय कथा व्यास जगदीशानंद उर्फ जयपाल का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वह एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में 16 नवंबर को ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उनकी जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया। सीओ इगलास का कहना है कि कथा व्यास ने खुदकुशी की है।
सुबह करीब छह बजे गांव का एक युवक दूध लेने जा रहा था। तभी उसकी नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर सीओ इगलास संजीव कुमार शर्मा और थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
मृतक के भाई गोपीचंद ने बताया कि जगदीशानंद अविवाहित थे और चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वे मथुरा जिले के भालई मंदिर में रहकर कथा वाचन करते थे। करीब चार महीने पहले उन पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। 16 नवंबर को ही वे मथुरा जेल से जमानत पर रिहा होकर गांव आए थे और तभी से मानसिक तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन
सीओ इगलास संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। सुसाइड नोट में भी छेड़छाड़ के केस का जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग आदि की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
कथा व्यास ने सुसाइड नोट में छेड़छाड़ की घटना, अपनी जमीन, जेल आदि का कोई जिक्र नहीं किया। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं परेशान हूं, इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं। उन्होंने इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। - मनीष कुमार मिश्रा, एसपी देहात।