{"_id":"67e06832c3c72dec5a067d6e","slug":"pradhan-was-robbed-after-being-given-intoxicating-juice-in-the-train-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101721-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन में पिलाया गन्ने का नशीला जूस, प्रधान और उनके परिजन का कीमती सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन में पिलाया गन्ने का नशीला जूस, प्रधान और उनके परिजन का कीमती सामान लूटा
Mon, 24 Mar 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:29 AM IST
सार
जहरखुरान ने ट्रेन में यात्रा कर रहे ग्राम प्रधान और उसके परिवार वालों को गन्ने का नसीला जूस पिलाया जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद जहरखुरान कीमती सामान लूटकर भाग निकला।
विज्ञापन
जहरखुरानी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गोगामेड़ी से दर्शन कर लौट रहीं नगला माधौ की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी और उनके परिवार के लोगों को सादलपुर और रेवाड़ी के बीच ट्रेन में जहरखुरान ने शिकार बनाया। उसने गन्ने का नसीला जूस पिलाया जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद प्रधान और उनके परिजन का कीमती सामान लूटकर भाग निकला।
प्रधान पुत्र अनिल चौधरी के अनुसार उनकी मां के साथ पिता बालमुकुंद, परिवार की सीमा देवी, ममता देवी, गगन, जतिन 19 मार्च को गोगामेड़ी दर्शन करने गए थे। 20 मार्च की रात लौटते समय घटना हुई। सूचना पर वह मथुरा पहुंचे और मथुरा से सभी को अलीगढ़ ले जाकर उपचार कराया।