फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potato locked in cold storage in Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू में कोल्ड स्टोरेज में लॉक हुआ आलू

Wed, 19 May 2021 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Potato locked in cold storage in Corona curfew
कोरोना कर्फ्यू में आलू कोल्ड स्टोरेज में लॉक होकर रह गया है। इस साल मात्र एक फीसदी आलू की निकासी हो सकी है। जबकि पिछले साल मई में 6 से 7 फीसदी आलू कोल्ड स्टोरेज से बाहर आ गया था। यदि कोरोना कर्फ्यू अगले माह भी जारी रहा तो किसानों को आर्थिक तौर पर मुश्किल होगी।
विज्ञापन

हर साल अप्रैल व मई से आलू के सौदे होने शुरू हो जाते हैं। यह क्रम जून में तेज हो जाता है। साथ ही कोल्ड स्टोरों से आलू की थोड़ी बहुत निकासी शुरू हो जाती है। जुलाई से आलू की निकासी तेज हो जाती है। लेकिन इस बार कोरोना ने स्थिति बिगाड़ दी है। इसके चलते मई में कोल्ड स्टोरों से मात्र एक फीसदी आलू की निकासी ही सकी है। अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने बताया कि यदि कोरोना कर्फ्यू अगले माह भी जारी रहा तो किसानों के सामने विकट हालात खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन

61 हजार मीट्रिक टन अधिक हुआ है उत्पादन
जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि इस बार जिले में आलू का उत्पादन 8.56 लाख मीट्रिक टन हुआ है, जो पिछले सीजन के मुकाबले करीब 61000 मीट्रिक टन ज्यादा है। बताते चलें कि पिछले सीजन में 30 हजार हेक्टेयर वाले आलू उत्पादन क्षेत्र में 7.95 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
कोल्ड स्टोरेज - 106, 101 चालू
भंडारण क्षमता - 9 लाख मीट्रिक टन
वर्तमान में भंडारित आलू - 8.47 लाख मीट्रिक टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed