{"_id":"6745bbf5002b808a5b0bc9a8","slug":"potato-extraction-date-extended-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आलू निकासी की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी, पत्र हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आलू निकासी की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी, पत्र हुआ जारी
Tue, 26 Nov 2024 05:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:45 PM IST
सार
किसानों को नुकसान से बचाने के लिए शासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह तिथि 30 अक्तूबर थी।
विज्ञापन
आलू
- फोटो : संवाद
विस्तार
आलू बुवाई में हुई देरी के कारण उद्यान निदेशक ने सभी जिलों के कोल्ड स्टोर से आलू निकासी की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। जिला उद्यान अधिकारी ने सभी कोल्ड स्टोर संचालकों को आदेश के पालन के लिए पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अक्तूबर के प्रथम व द्वितीय सप्ताह में तापमान अधिक होने के कारण आलू की बुवाई प्रभावित हुई है। अभी भी आलू की बुवाई चल रही है। आलू बीज की निकासी नवंबर के अंत तक होगी। कोल्ड स्टोर का संचालन 30 नवंबर तक किया जाना है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए शासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह तिथि 30 अक्तूबर थी।
विज्ञापन