फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Politics sharpens at the swearing-in ceremony

शपथ ग्रहण समारोह में बखेडे़ पर राजनीति तेज

Thu, 14 Dec 2017 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 14 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Politics sharpens at the swearing-in ceremony
मेयर के साथ अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
कृष्णांजलि नाट्यशाला में मंगलवार को नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में हुए उपद्रव की घटना के बाद भाजपाई और बसपाई अब पुलिस से एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। युवा भाजापा कार्यकर्ताओं ने बन्नादेवी थाने का घेराव किया और वंदेमातरम के नारे लगाए। दूसरी ओर बसपा के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला और पत्र देकर मांग की कि मंगलवार को शपथ ग्रहण में हुई उपद्रव की घटना के आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। 
विज्ञापन


युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना बन्नादेवी का घेराव करते हुए कहा कि यदि भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा। इसके साथ ही राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों पर कार्यवाही की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन भी दिया कि इस मामले में कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने निखिल माहेश्वरी को फोन कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जो लोग वंदेमातरम के दौरान जानबूझकर बैठे रहे, वह शहर में दंगा कराना चाहते थे। ऐसे लोगों के खिलाफ  दंगा कराने की साजिश, शहर का माहौल खराब करने, सांप्रदायिकता का रंग देने आदि मामलों में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह, अंशुल गुप्ता, डॉ. दिनेश अग्रवाल, अक्षय सिंह, योगेंद्र वशिष्ठ, कुलदीप ठाकुर, दीपक शर्मा, सार्थक पंडित, अभिनव हिन्दू, अमन राघव, लतेश राजपूत, वीरेंद्र ठाकुर, नितिन वार्ष्णेय, कन्हैयालाल वाल्मीकि, भोला गौतम आदि मौजूद रहे।

बसपा के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने एसएसपी राजेश कुमार पांडेय को दिए गए पत्र में मांग की है कि भाजपाइयों ने महापौर फुरकान की गाड़ी पर ईंट पत्थर व गाली गलौज और जूते चप्पलों का प्रयोग किया। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।  इस दौरान अलीगढ़-आगरा कोआर्डिनेटर रनवीर सिंह कश्यप, जोन इंचार्ज महेश चौधरी, मुकेश चंद्रा, विजय चंदेल बघेल, जिला जोन इंचार्ज मुनीश अहमद गाजी, अशोक सिंह, गजराज विमल, पूर्व जिला प्रभारी रतनदीप सिंह, जिला महासचिव जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह तोमर, संतोष राव, महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर रिजवान अहमद पहुंचे।

मुशर्रफ पर मुकदमा, पीटने वालों की अभी चल रही जांच
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उर्दू में शपथ लेने और उसके बाद हुए हंगामे के सिलसिले में बहुजन समाज पार्टी के वार्ड 54 से पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर के खिलाफ थाना बन्ना देवी में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में धारा 295ए में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा वार्ड 52 से भाजपा के पार्षद ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन की तहरीर पर दर्ज किया गया है। हालांकि मुशर्रफ हुसैन ने भी एक तहरीर अपने साथ मारपीट, लूटपाट, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की थाना बन्ना देवी में दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि तहरीर परीक्षण के दौर में चल रही है।

फुरकान को जेड प्लस सुरक्षा मिले : योगेश 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश दीक्षित ने कहा है कि कांग्रेस, सपा, बसपा और लोकदल, सभी को एक मंच पर आकर नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह की घटना का विरोध करना चाहिए। शपथ ग्रहण समारोह में जिस तरीके से अलीगढ़ के महापौर से व्यवहार किया गया है। वह घोर निंदनीय है। सभी सेकुलर पार्टियों को एक मंच पर आना चाहिए। इसके लिए सभी पार्टियों से बात चल रही है। उन्होंने मो. फुरकान को जेड प्लस की सुरक्षा की मांग की। फुरकान पर यह दूसरी बार हमला हुआ है। पहली बार वह डीएस कॉलेज में बचे। 


नगर निगम बोर्ड में हो सकती है मार्शल व्यवस्था
शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब एक महीने के अंदर ही नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक होनी है। नगर निगम प्रशासन बोर्ड बैठक के दौरान टकराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कई विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसमें विधानसभा और लोकसभा की तर्ज पर मार्शलों की व्यवस्था करने, आएएफ या पीएससी की सेवाएं लेने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे दोनों पक्षों को नियंत्रित किया जा सके। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जो कुछ हुआ उसके बाद एक प्रशासनिक अधिकारी की टिप्पणी पूरे हालात को समझने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त साहब बोर्ड की बैठक के दौरान तो आपको फौज बुलानी पड़ेगी। अब बोर्ड की बैठक 12 जनवरी से पहले होनी है। अब नगर निगम अधिकारियों के समक्ष बोर्ड बैठक को शांतिपूर्वक संपन्न कराना चुनौती है। इसलिए सुरक्षा के हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। इसमें मार्शल व्यवस्था, लोकल पुलिस के साथ पीएसी, आरएएफ की व्यवस्था आदि शामिल है। इसके तकनीकी पहलुओं और संभव उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा का कहना है कि बोर्ड की बैठक कब होगी, अब यह महापौर को तय करना है। वह कोई तारीख तय कर देंगे और उसके अनुसार व्यवस्था कर देंगे। इसके अलावा बोर्ड की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न कराना हमारा प्रयास है। जहां तक सुरक्षा का प्रश्न है तो इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed