फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Politics on asking Indo-Islamic question in entrance exam

अलीगढ़ः प्रवेश परीक्षा में इंडो-इस्लामिक सवाल पूछे जाने पर सियासत 

Sat, 01 Jan 2022 10:23 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Politics on asking Indo-Islamic question in entrance exam
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा में इंडो-इस्लामिक से जुडे़ के कई सवाल पूछे जाने पर सियासत शुरू हो गई है। 
विज्ञापन




 एबीवीपी के प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में इस्लामिक स्टडीज का अनिवार्य होना इस्लाम के प्रचार को बढ़ावा मिलता है। सीटू चौधरी ने कहा कि एएमयू प्रशासन ने इसे नहीं हटाया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।


भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने कहा कि एएमयू में सभी जाति व धर्म के विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इंडो-इस्लामिक सवाल पूछे जाने के संबंध में पत्र लिखा है। 
विज्ञापन




एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के मुफ्ती प्रो. जाहिद अली खान ने कहा कि डॉ. निशित शर्मा गलत बयानबाजी कर रहे हैं। एएमयू प्यार मोहब्बत का पैगाम देता है। वह अपने सियासी फायदे के लिए ऐसी फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं। रालोद नेता राजा भैया ने कहा कि डॉ. निशित शर्मा के पास कुछ मुद्दा बचा नहीं है। इसलिए ओछी बयानबाजी करके भाजपा से टिकट लेना चाहते हैं, जिसमें वह नाकाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएमयू के छात्र अबू सैयद ने कहा कि एएमयू एक्ट 1920 सेक्शन 5 क्लॉज-2 को पढ़ना चाहिए, जिसमें इस्लाम को प्रमोट करने की बात का उल्लेख है। जबरदस्ती तब कह सकते थे, जब किसी को कुरान पढ़ाई जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed