{"_id":"5fca848c8ebc3ecf6a091e82","slug":"political-news-city-office-news-ali250331790","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश को जिताने के लिए खुद नहीं लड़ा चुनाव : नीरज शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश को जिताने के लिए खुद नहीं लड़ा चुनाव : नीरज शर्मा
विज्ञापन
डिमांड इंटर कॉलेज महरावल स्टेशन अलीगढ़ के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव नीरज शर्मा ने कहा कि आकाश अग्रवाल की जीत एकजुटता का नतीजा है। अगर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा से ज्यादा प्रत्याशी होते तो वोट बंट जाता और कोई दूसरा चुनाव जीत सकता था। ऐसे में भाजपा भी जीत सकती थी। इसलिए रणनीति के तहत आकाश को चुनाव लड़वाया गया। जिसमें सभी के सहयोग से बड़ी सफलता मिली है। रणनीति ये थी कि एक एक शिक्षक मतदाता तक पहुंचने के लिए मुलाकात, चिठ्ठी, फोन, व्हाटसएप, प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया जाए।
नीरज ने बताया कि वह खुद शिक्षक खंड का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वित्तविहीन शिक्षक महासभा का वोट ज्यादा न बंट जाए, इसलिए उन्होंने बाद में ये विचार त्याग दिया और आगरा के आकाश अग्रवाल को चुनाव लड़वाया। बीते दो साल में आकाश अग्रवाल अलीगढ़ में 40 से 50 बार आए। उन्होंने महासभा में दोबारा जान फूंकी और एक एक कॉलेज और शिक्षक से मिलने पहुंचे। शिक्षकों की बैठक कराई। उनको प्रशस्ति पत्र देकर शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। जिन शिक्षकों से नहीं मिल सके, उनको फोन किया, व्हाट्स ग्रुप बना कर या चिठ्ठी लिख कर संदेश भेजा। लगातार शिक्षकों के बीच सक्रिय रहे। जिससे उनको जीत मिली। शिक्षक खंड आगरा की इस सीट पर अलीगढ़ में 4264 मतदाता थे, जिसमें 3255 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 76.34 फीसदी लोगों ने वोट किया था। नीरज ने बताया कि आकाश आगरा के साईं की तकिया के रहने वाले हैं और वहीं पर उनका साईंनाथ डिस्टेंस एजूकेशन कॉलेज है। अब शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में उठा कर उनका निराकरण कराया जाएगा।