{"_id":"6089b7608ebc3ebd00499562","slug":"police-forces-leave-for-deployment-site-after-antigen-test-city-office-news-ali262087228","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन टेस्ट के बाद पुलिस बल तैनाती स्थल के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन टेस्ट के बाद पुलिस बल तैनाती स्थल के लिए रवाना
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के लिए पुलिस फोर्स रवाना होने से पहले सभी का एंटीजन टेस्ट किया गया। बुधवार को पुलिस फोर्स को अपने-अपने तैनाती स्थल के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पहले सभी की एंटीजन किट के माध्यम से जांच की गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही एसएसपी ने देव सैनी, कमालपुर, धनीपुर मंडी सहित 2 दर्जन से अधिक अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्र वाले गांव का दौरा किया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति सूची चस्पा की जाएगी। वहां पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। कुछ मतदान केंद्रों के पास 100 मीटर 200 मीटर के दायरे में प्रत्याशियों ने जो पोस्टर आदि लगवा दिए हैं, उनको हटवाया जाएगा।
ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी कोविड-19 नियमों का पालन करेंगे। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए आधुनिक हथियार, एयरगन, चिली बम, रबर बम आदि से पुलिस को लैस किया गया है। वीडियो सर्विलांस टीम का भी गठन किया गया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के बारे में गोपनीय ढंग से चुनाव हेल्प लाइन नंबर 9528031331 पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
ये पुलिस बल तैनात किया गया
- 350 मोबाइल टीम, 203 सेक्टर जोनल टीम, 25 गश्त टीम, 24 जोनल मोबाइल टीम, 04 कंपनी पीएसी, 12 पुलिस उपाधीक्षक, 25 थाना प्रभारी, 65 निरीक्षक, 2865 हेड कांस्टेबिल व कांस्टेबिल, 195 महिला आरक्षी, 293 प्रशिक्षु कांस्टेबिल, 4103 होमगार्ड, 25 पीआरडी जवान, 12 अग्निशमन टीमें।