फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Housing Scheme

पीएम आवासः रुपये लेकर मकान न बनवाने पर 350 लाभार्थियों को नोटिस

Sun, 27 Sep 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
PM Housing Scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा मिलने के बावजूद मकान का निर्माण न कराने के मामले में 350 लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी को एक सप्ताह में मकान निर्माण शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित अवधि में निर्माण शुरू न कराने पर रिकवरी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपया आवास निर्माण के लिये मिलता है।
इसमें प्रथम किश्त में निर्माण शुरू कराने के लिये 50 हजार, मकान की नींव भरने के बाद 1.50 लाख तो मकान निर्माण पूर्ण कराने पर 50 हजार रुपया दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना में जनपद में 29361 लाभार्थी हैं। इनमें से 14746 को प्रथम किस्त का पैसा मिल चुका है। जबकि 10514 को द्वितीय किस्त का तो निर्माण पूर्ण कराने पर 4017 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का पैसा मिल चुका है। इनमें 350 लाभार्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने प्रथम किस्त का पैसा मिलने और कई बार चेतावनी देने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन

डूडा के सीएलटीसी मुशीर ने बताया कि इन सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह मेंनिर्माण शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्माण शुरू न कराने पर सभी की रिकवरी निकाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed