{"_id":"6432cfff94826fb50408cf99","slug":"pink-toilet-made-in-aligarh-sports-stadium-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में बना पिंक टॉयलेट, सेनेटरी पैड मशीन समेत होंगी यह सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में बना पिंक टॉयलेट, सेनेटरी पैड मशीन समेत होंगी यह सुविधाएं
Sun, 09 Apr 2023 08:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:17 PM IST
सार
रामघाट रोड स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिंक टॉयलेट और चेंजिंग रूम 4.35 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। जिसमें महिला खिलाड़ियों के लिए 2 सीटर पिंक टॉयलेट, चेंजिंग रूम, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, इंसीनेटर आदि सुविधाओं से लैस पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
स्टेडियम में पिंक टॉयलेट और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, इंसीनेटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों के लिए 4.35 लाख रुपये की लागत से पिंक टॉयलेट बनाया गया है। जिसमें महिला खिलाड़ियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, इंसीनेटर आदि सुविधाएं हैं। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिंक टॉयलेट और चेंजिंग रूम स्वच्छ भारत मिशन से 4.35 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। स्टेडियम के जिम्नेजियम में महिला खिलाड़ियों के लिए 4 लाख 35 हजार रुपये की लागत से 2 सीटर पिंक टॉयलेट, चेंजिंग रूम, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, इंसीनेटर आदि सुविधाओं से लैस पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
पिंक टॉयलेट का शुभारंभ शहर विधायक मुक्ता राजा व कोल विधायक ने किया। जनप्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में नगर निगम द्वारा स्टेडियम में बनाए गए पिंक टॉयलेट बनाने की पहल को सराहा। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि स्टेडियम में आने वाली छात्राओं व महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक टॉयलेट बनवाया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक, नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर आदि मौजूद रहे।