अब इनकार: दोस्ती, प्यार,अलग-अलग होटलों में ले जाकर बनाए संबंध, शादी का झांसा दे दो साल तक किया यौन उत्पीड़न
युवक-युवती में दोस्ती हुई, फिर उनमें प्यार हो गया। शादी का झांसा देकर युवक दो साल तक यौन उत्पीड़न करता रहा। अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके की एक युवती से थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए लोधा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि युवक ने अलग- अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए हैं। युवक ने आखिरी बार लोधा क्षेत्र के एक होटल में उससे जबरन संबंध बनाए। अब शादी करने से इंकार कर दिया है और उसे व परिवार को धमकी दी जा रही है।
ऐसे मिले दोनों
क्वार्सी थाना क्षेत्र की स्नातक छात्रा युवती ने कहा है कि उसका अपनी मामी के घर थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में कई वर्षों से आना-जाना था। एक दिन मामी की बेटी के जन्मदिन पर उनके घर गई थी। तभी वहां पर पड़ोसी दिव्यांश मुदगल उर्फ आयुष तालसपुर कलां भी आया हुआ था। जहां दिव्यांश से मुलाकात हुई और एक-दूसरे का परिचय भी हुआ। कुछ समय बाद वह सोशल मीडिया पर उसका फ्रेंड भी बन गया और चैटिंग शुरू हो गई। फिर मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। दिव्यांश बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाता था। जून 2023 में दिव्यांश मुदगल ने प्रपोज करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने अपने परिवार में बात की। अगस्त 2023 में उसने मोबाइल फोन पर अपनी मां संध्या मुदगल से बात कराई। उसकी मां ने उसे होने वाली बहू कहकर संबोधित किया और जल्द शादी करने की बात कही।
शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो किया घोर विरोध
आरोप है कि 11 मार्च 2024 को उसके जन्मदिन पर दिव्यांश उसे बाहर घुमाने ले जाना चाहता था। मगर उसने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वह लगातार सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर चैटिंग व फोन पर बातचीत करता रहा। अप्रैल 2024 में दिव्यांश मुदगल व उसका दोस्त प्रभात अपनी गाड़ी से उसे दो बार कुसुम पैलेस नरौना 12 नंबर, अतरौली में घुमाने के बहाने से ले गए। दिव्यांश उर्फ आयुष ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो इसका घोर विरोध किया। इसके बाद वह वापस लौट आए। इस बात को लेकर दिव्यांश कहता रहा कि शादी होगी तो संबंध बनाने में क्या आपत्ति है। इसके बाद लगातार चैटिंग व मुलाकात जारी रही। दोस्त प्रभात की गाड़ी लेकर आता और हम लोग घूमने जाते रहते थे।
बनाता रहा शारीरिक संबंध
नवंबर 2024 में दो बार वैलकम होटल सारसौल (साईं विहार ) व जुलाई 2024 में मन्नत होटल क्वार्सी, सपा कार्यालय के सामने ले गया और लगातार गलत काम करने के लिए प्रेरित करता रहा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील बातें व इमेज भेजता रहा। 3 फरवरी 2025 को दिव्यांश उर्फ आयुष मुदगल बाइक से साजन होटल जादौन नगर चिकावटी मोड़ थाना लोधा ले गया। जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए और उक्त बात किसी को न बताने को कहा। फिर इस बात को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 24 अप्रैल 2025 को उसी होटल में बाइक से ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
अब शादी से इनकार
शादी का झांसा देता रहा और कहा कि आगे भी जब भी बुलाऊं तो आना होगा। अब हम पति-पत्नी की तरह रहेंगे। नहीं तो यह बात में सार्वजनिक कर दूंगा। इस बारे में उसने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने दिव्यांश के पिता अनिल मुद्गल, माता संध्या मुदगल व ताऊ विजय मुदगल, भाई रुद्रांश, दोस्त प्रभात से बातचीत की तो वे आग बबूला हो गए। उसे गलत ठहराकर पिता, बहन, जीजा को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। साफ कह दिया कि हम तुम्हारी बेटी को अपने घर की बहू नहीं बनाएंगे। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।