फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Photographed in front of the train, reached the lock-up

अलीगढ़ः ट्रेन के आगे फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, पहुंचे हवालात

Sun, 18 Jul 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Photographed in front of the train, reached the lock-up
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म सात पर खड़ी मालगाड़ी के सामने फोटो खिंचवाना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरपीएफ ने दोनों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।वाकया सुबह करीब 10 बजे का है। रेलवे जंक्शन के सिटी साइड एरिया के प्रतिबंधित क्षेत्र से दो युवकों ने प्लेटफार्म सात पर प्रवेश किया और वहां खड़ी मालगाड़ी के सामने कैमरे से फोटो खींचने लगे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर की निगाह दोनों युवकों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल क्यूआरटी टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

एसआई खजान सिंह दोनों युवकों को थाने लेकर आए। उनकी पहचान आयुष पुत्र राकेश निवासी मामू भांजा, गांधी पार्क और मयंक पुत्र अरविंद कुमार निवासी मामू भांजा, गांधी पार्क के तौर पर हुई। दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह फेसबुक और व्हाट्सएप पर डालने के लिए फोटो खींचने स्टेशन पर आए थे। आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जुर्माने से दंडित कर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed