फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pharmacy college under construction in AMU

AMU: फार्मेसी कॉलेज भवन के खड़े हो गए 40 पिलर, पूर्व चांसलर सैयदना ने दिए 30 करोड़ रुपये

Tue, 24 Sep 2024 04:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 04:10 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के फार्मेसी कॉलेज भवन के 40 पिलर खड़े हो गए हैं। यह भवन 30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है।

विज्ञापन
Pharmacy college under construction in AMU
फार्मेसी कॉलेज की बन रही बिल्डिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के फार्मेसी कॉलेज भवन के 40 पिलर खड़े हो गए हैं। यह भवन 30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। एएमयू के पूर्व चांसलर सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन ने 30 करोड़ रुपये दिए हैं। नए सत्र में जून 2025 तक इसमें फार्मेसी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


भमोला के पास यूनिवर्सिटी की भूमि पर कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सैयदना के परिवार की तरफ से नियुक्त प्रतिनिधि की देखरेख में भवन निर्माण कार्य हो रहा है। पिछले दिनों सैयदना परिवार के सदस्य भी निर्माण कार्य देखने के लिए आए थे। फरवरी 2024 को सैयदना के तीसरे और सबसे छोटे बेटे शहजादा हुसैन बुरहान उद्दीन ने भवन की आधारशिला रखी थी। 
विज्ञापन


तीन एकड़ में कॉलेज बन रहा है, जो दो मंजिला होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में 30 करोड़ के अलावा और धनराशि मिल सकती है। यूनिवर्सिटी के बिल्डिंग विभाग के प्रभारी प्रो. इजहार फारूकी ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 40 पिलर बनकर खड़े हो गए, जिनमें 20 पिलर बिल्कुल तैयार हो चुके हैं। जिस तरह से काम चल रहा है, उससे लगता है कि जून 2025 से पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed