फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People will have to wait for e-buses

अलीगढ़ः ई-बसों के संचालन के लिए लोगों को करना होगा इंतजार

Thu, 06 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
People will have to wait for e-buses
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से मंगलवार को ई-बस सेवा का लोकार्पण तो कर दिया। लेकिन इन बसों के सड़कों पर दौड़ने के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा। चार्जिंग प्वाइंट तैयार होने के साथ अभी ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। परिवहन निगम ने पांचों रूटों पर ई-बस सेवा के संचालन की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि ई-बसों का संचालन पीएमआई कंपनी की तरफ से किया जाएगा। ड्राइवरों की भर्ती भी यही कंपनी करेगी। जबकि कंडक्टरों की भर्ती अन्य एजेंसी के द्वारा की जाएगी। बसों का लोकार्पण तो हो गया। लेकिन सारसौल स्थित चार्जिंग बस स्टेशन में चार्जिंग प्वाइंट लगना बाकी है। इमारत बनकर तैयार हो चुकी है। चार्जिंग प्वाइंट लगाने का कार्य पीएमआई कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। लोकार्पण के लिए पांच ई-बसों में आए चालक पोर्टेबल चार्जर लेकर आए थे। पोर्टेबल चार्जर वैकल्पिक व्यवस्था है। जो आपात स्थिति में चार्ज करने के लिए होता है। बस चार्जिंग प्वाइंट से ही अच्छे तरीके से चार्ज होती है। इधर, परिवहन निगम ने पांचों रूटों पर बसों के चलाने की व्यवस्था कर ली है। बोनेर से खेरेश्वर रूट पर किराया तय हो चुका है। अन्य चार रूटों पर टीआई सर्वे कर रहे हैं। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर अन्य रूटों पर किराया तय हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि बसों का लोकार्पण हुआ है। लेकिन बस स्टेंड पर चार्जिंग प्वाइंट का कार्य बाकी है। ड्राइवर व कंडक्टरों की भर्ती होगी। तब जाकर इन बसों का संचालन पांचों रूटों पर होगा।
विज्ञापन

ये हैं पांच रूट
1-खेरेश्वर से बोनेर।
2-हरदुआगंज से मेहरावल।
3-मडराक से मेडिकल कॉलेज।
4-शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज।
5-महेशपुर तिराहा धौर्रामाफी से छर्रा अड्डा पुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed