{"_id":"68a01278055089aeab0a7665","slug":"pavan-group-and-smc-signed-an-agreement-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Automotive industry: पावना ग्रुप और एसएमसी का हुआ करार, ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Automotive industry: पावना ग्रुप और एसएमसी का हुआ करार, ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
Sat, 16 Aug 2025 10:39 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:39 AM IST
सार
ज्वाइंट वेंचर के तहत दोनों कंपनियां मिलकर ऑटोमोटिव लॉक, ईवी कंपोनेंट्स जैसे थ्रॉटल बॉडी, मोटर कंट्रोलर, और ईवी चार्जिंग सिस्टम जैसे प्रोडक्ट्स बनाएंगी।
विज्ञापन
पावना के एमडी स्वप्निल जैन और एसएमसी के प्रेसीडेंट साई
- फोटो : स्वयं
विस्तार
ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली भारत की कंपनी पावना ग्रुप ने ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एसएमसी के साथ एक संयुक्त उद्यम (ज्वाइंट वेंचर) के लिए समझौता किया है। इस साझेदारी का मकसद ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में नई टेक्नोलॉजी लाना और भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
यह समझौता पावना के मुख्यालय में हुआ। ज्वाइंट वेंचर के तहत दोनों कंपनियां मिलकर ऑटोमोटिव लॉक, ईवी कंपोनेंट्स जैसे थ्रॉटल बॉडी, मोटर कंट्रोलर, और ईवी चार्जिंग सिस्टम जैसे प्रोडक्ट्स बनाएंगी। पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने कहा यह साझेदारी हमें भविष्य के मोबिलिटी समाधान तैयार करने में मदद करेगी। इस कदम से दोनों कंपनियां वैश्विक बाजार में प्रदर्शन, सुरक्षा और विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित करेंगी।
विज्ञापन
पावना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन ने कहा कि एसएमसी के साथ यह साझेदारी ऑटोमोटिव प्रिसीजन और इनोवेशन को मिलाकर भविष्य के मोबिलिटी समाधान तैयार करने में हमारी क्षमताओं को और बढ़ाएगी। एसएमसी के प्रेसीडेंट साई ने कहा कि भारत ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स दोनों के लिए तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। पावना के साथ हमारा सहयोग नवाचार, गुणवत्ता और ग्राहकों के लिए अद्वितीय मूल्य को और गति देगा।
विज्ञापन