फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paint scattered on the ground in UP , Haryana

यूपी की धरती पर बिखरे हरियाणा के रंग

Fri, 05 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की धरती, अलीगढ़ महोत्सव 2016 का कोहिनूर मंच और उस पर हरियाणवी अंदाज सजे तो बात कुछ और ही होती है। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में संभवत: पहली बार हुई हरियाणवी नाइट में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


जिसमें लोक कलाओं की सौंधी खुशबू थी तो युवाओं की पसंद की रिदम भी थी। गुरुवार को हुई इस नाइट का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ.बलकार सिंह, एसएसपी जे रविंद्र गौड़, एडीएम सिटी अवधेश कुमार  तिवारी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कलाकारों ने सबसे पहले कल्याण के देवता शिव की स्तिुति में नए अंदाज की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


सिंगर प्रमोद ने ‘सपने में हैग्या रे कमाल’ ओ ननदी के वीरा आदि गीतों को  पेश किया। सबको इंतजार था विकास कुमार का। जब विकास कुमार ने अपना मशहूर गीत ताऊ हट जा पाछे, पेश किया तो पंडाल गूंज गया। यह संभव था कि कुछ गीतों के बोल श्रोताओं को समझ न आए हों लेकिन गीत का संगीत और अंदाज जरूर उनके दिल में उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कुमार के साथ उत्तम कुमार और विजय वर्मा ने देर रात तक एक से बढ़कर एक  प्रस्तुति दीं और हरियाणा के अंदाज पर दर्शक झूमते रहे। इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, निवर्तमान एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह आदि मौजूद थे। रॉक क्राफ्ट  इवेंट एंड प्रमोशन के विपिन राठौर इन कलाकारों को लाए, जिसमें 50 सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed