फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Overlooking the raging legislator , will CM complaint

अनदेखी पर भड़के विधायक, सीएम से करेंगे शिकायत

Fri, 29 Jan 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Overlooking the raging legislator , will CM complaint
जिले के सत्ताधारी सपा विधायकों ने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह  का बहिष्कार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


इन विधायकों नगर विधायक जफर आलम के निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन ने इस बार नुमाइश के उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी अनदेखी की है, जबकि वह सरकार के प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह था। जिले के चारों सपा विधायकों ने इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की और इसका बहिष्कार कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में सपा विधायक जफर आलम के निवास पर विधायकों ने पत्रकारों से वार्ता भी की। शहर विधायक ने कहा कि जिले के चारों विधायक यहां सरकार की नुमाइंदगी करते हैं। इस बार नुमाइश के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा विधायकों की अनदेखी की गई है।

यहां सपा विधायकों का मतलब अखिलेश सरकार है। ऐसे में सरकारी नौकर नुमाइश का उद्घाटन करें और विधायक पीछे खड़े होकर ताली बजाएं। यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है। कोल विधायक जमीरउल्लाह ने तीखे लहजे में कहा कि कार्यक्रम में विधायकों की अनदेखी कर एक तरह से अधिकारियोें ने हमला बोला है।

औद्योगिक और कृषि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रशासन को सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना था लेकिन नुमाइश में ऐसा नहीं हुआ। उद्घाटन समारोह के कार्ड पर सीएम तक का फोटो नहीं है।

उन्होंने सवाल किया कि कमिश्नर से इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कराया जा रहा है। आखिर कमिश्नर का इस नुमाइश में क्या योगदान है? उन लोगों को क्यों सम्मानित नहीं किया गया, जिनके  पुरखों ने जमीन नुमाइश के लिए दी। आखिर सरकार के किसी मंत्री को इसके उद्घाटन के लिए क्यों नहीं बुलाया गया।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में खामोश नहीं रहेंगे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसके खर्चे को लेकर कमेटी बनवाकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे तो यह नुमाइश अधिकारियोें की ऐशगाह बन जाएगी। छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह के निशाने पर डीएम रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बहिष्कार की एक मुख्य वजह यह भी है कि डीएम ने व्यापारियोें से नुमाइश के कार्यक्रमों के नाम पर मोटी रकम मांगी। समाजवादी पार्टी की यह संस्कृति नहीं है। कुछ अन्य सपा नेताओं ने कहा कि दू्सरे दलोें के नेताओं को इसमें आमंत्रित किया गया है।


 इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक, डॉ विनोद सविता, डॉ कृपाल सिंह यादव आदि मौैजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed