फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Order for vaccination by making a micro plan

अलीगढ़ः माइक्रो प्लान बनाकर टीकाकरण के आदेश

Sat, 13 Nov 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Order for vaccination by making a micro plan
जिले में कोविडरोधी टीकाकरण की स्थिति सुधारने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने अफसरों को कम टीकाकरण वाले स्थलों का चिन्हांकन करने के लिए कहा तो लक्ष्य के अनुरूप माइक्रो प्लान बनाकर टीकाकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक वैक्सीनेटर को प्रतिदिन का टारगेट दिया जाए और जहां कोविडरोधी टीकाकरण कम हुआ है, उन स्थानों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, राशन डीलर, आशा एवं सफाई कर्मियों के माध्यम से लोगों को कोविडरोधी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता की कमी है। इसके कारण लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। उन्हें जागरूक किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की जाए। इस मौके पर सीएमओ आनंद उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा, डीएसओ राजेश सोनी, बीएसए सतेंद्र कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, पीडी डीआरडी, डीपीओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed