फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Operation Khushi in Aligarh police makes a lost child meet her parents again

ऑपरेशन खुशी: अलीगढ़ में रास्ता भटक गई बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Sun, 12 Sep 2021 03:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

पुलिस टीम ने बच्ची के बारे में थाना क्षेत्र में लाउडस्पीकर से घोषणा की व गली मोहल्लों में फोटो दिखाकर उसके परिजनों को तलाश कर उसके पिता को सुपुर्द किया।

विज्ञापन
Operation Khushi in Aligarh police makes a lost child meet her parents again
पिता को सुपुर्द की गई बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में ऑपरेशन खुशी के तहत थाना रोरावर पुलिस टीम ने रास्ता भटकी हुई एक बच्ची को उसके परिजनों से मिलाकर परिवार में खुशियां लौटाईं। गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी व रास्ता भटके बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन खुशी' के तहत शनिवार को पुलिस टीम ने उक्त बच्ची के बारे में थाना क्षेत्र में लाउडस्पीकर से घोषणा की व गली मोहल्लों में फोटो दिखाकर उसके परिजनों को तलाश कर उसके पिता को सुपुर्द किया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed