{"_id":"478a662d6b09e6b0351194fc83b1ed26","slug":"onion-wholesale-in-30-60-per-kg-in-retail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज का खेल: थोक में `30 फुटकर में `60 प्रति किलो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज का खेल: थोक में `30 फुटकर में `60 प्रति किलो
अमर उजाला ब्यूरो/ कौशल कुमार ओझा
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज के बढ़े भाव के नाम पर मुनाफाखोरी चरम पर है। धनीपुर मंडी में जहां आज भी प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो और क्विंटल 2000 से 3000 रुपये बिक रहा है। बाजार में यह मंगलवार को भी 60 से 80 रुपये किलो के भाव बिका। यही नहीं अभी मंडियों में मौजूद प्याज की क्वालिटी भी अच्छी नहीं है। नासिक के बढ़िया प्याज थोक मंडी में 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दूसरी तरफ, धनीपुर मंडी में प्याज तीन दिनाें से नहीं आया है। पुराने स्टॉक ही खपाए जा रहे हैं।
महानगर के विभिन्न क्षेत्रों के फुटकर बाजार में बुधवार को भी प्याज 60 से 80 रुपये प्रति किलो बेचा गया। इसकी वजह से गृहणियों में मायूसी बनी हुई है। उधर, अलग-अलग मंडियों में नजारा कुछ अलग दिखा। मुनाफाखोर पुराने स्टॉक पर चांदी कूट रहे हैं। अमर उजाला टीम द्वारा मंगलवार को मंडियों का जायजा लेने पर स्थिति जुदा पाई गई। धनीपुर मंडी में राजस्थान का प्याज थोक में 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता पाया। क्वालिटी के हिसाब से राजस्थान का प्याज नासिक से निमभन है। नासिक प्याज थोक में 45 और खुदरा में 80 रुपये प्रति किलो और राजस्थान का फुटकर में 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है।