फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On Independence Day, the tricolor was waved with pride

स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से लहराया तिरंगा

Mon, 17 Aug 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
On Independence Day, the tricolor was waved with pride
गरीब बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मानते युवा। - फोटो : CITY OFFICE
74वां स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण रोकने के प्रोटोकाल और लॉकडाउन के बीच सादगी से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्वाधीनता दिवस पर कार्यक्रम आनलाइन आयोजित हुए। कमिश्नरी, कलक्ट्रेट, विकास भवन, आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नगर निगम, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, बिजली विभाग कार्यालय, पुलिस लाइन में ध्वजाराहेण हुआ। वहीं, पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर रामधुन बजने से माहौल देशप्रेम का रहा। स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कमिश्नरी परिसर में तिरंगा फहरा कर कहा कि हम सभी को शासकीय सेवा में रहते हुए जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने परिसर में पारिजात एवं सहजन के पौधे रोपे। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर शहीद स्तंभ पर शहीदों को नमन कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह समय चुनौतियों का सामना करने का है। इस माैके पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसीएम प्रथम अंजुम बी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र पचौरी ने कहा कि आजादी दिलाने में हमारे पूर्वजों सहित अधिवक्ताओं का भी अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आईजी दीपक रतन व एसएसपी मुनिराज में क्वार्टर गारद पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां पर एसपी सिटी अभिषेक, एसपीआरए शुभम पटेल, एसपी यातायात सतीश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 104 आरएएफ बटालियन में कमाडेंट भवेश चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। जिला कारागार में जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। यहां पर डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह वार्डन अशोक कुमार शुक्ला का प्रदान किया गया। अलीगढ़ और हाथरस में उप कारापाल अफताब अंसारी, राकेश कुमार त्रिवेदी, जेल वार्डन लायक सिंह, जुगुल किशोर को प्रशस्ति पत्र दिया गया। बंदी रफीक और हरिओम को बेहतर सैनिटाइजेशन कराने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण
सपा जिला कार्यालय पर अशोक यादव, बसपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव, भाजपा जिला कार्यालय पर ऋषिपाल सिंह, कांग्रेस जिला कार्यालय पर चौ. सुरेंद्र सिंह, रालोद जिला कार्यालय पर एडवोकेट भानु प्रताप और आप कार्यालय पर परवेज अली ने तिरंगा फहराकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते महावीर गंज के लोग।

स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते महावीर गंज के लोग। - फोटो : CITY OFFICE

अशोक नगर पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाते लोग।

अशोक नगर पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed