{"_id":"6a1867d2cc31c2acce04a3f3","slug":"old-woman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-bus-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, बेटा-बहू और नाती गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, बेटा-बहू और नाती गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 28 May 2026 09:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 28 May 2026 09:36 PM IST
सार
जैतून अपने भाई सिराज के इंतकाल के बाद गमी में शामिल होने जा रही थीं। उनके साथ बेटा, बहू और नाती बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार चारों लोग हवा में उछलकर सड़क पर गिरे।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अलीगढ़ में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के बेटे हनीफ, पुत्रवधू नगीना और नाती गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक वाहन मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जैतून (75) हाथरस जिले के ग्राम अरनौट की रहने वाली थीं। वह अपने भाई सिराज के इंतकाल के बाद गमी में शामिल होने जा रही थीं। उनके साथ बेटा, बहू और नाती बाइक पर सवार थे। दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर बौनेर के नजदीक तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। जैतून के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हनीफ, नगीना और गुलफाम लहूलुहान होकर सड़क पर तड़प रहे थे। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर गांधीपार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।