फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old man dies due to collision with unknown vehicle

Aligarh News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग में वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 13 Oct 2023 12:47 AM IST
सार

गांव नानऊ के मजरा हैदरनगर निवासी 65 वर्षीय रामसिंह पुत्र केशरी सिंह बघेल बृहस्पतिवार को अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे नानऊ नहर पुल के पास वाहन से उतरने के बाद गांव जाने के लिए पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारकर निकल गया।

विज्ञापन
Old man dies due to collision with unknown vehicle
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानऊ नहर पुल के पास सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव नानऊ के मजरा हैदरनगर निवासी 65 वर्षीय रामसिंह पुत्र केशरी सिंह बघेल बृहस्पतिवार को अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे नानऊ नहर पुल के पास वाहन से उतरने के बाद गांव जाने के लिए पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही रामसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के कुछ देर बाद सड़क किनारे पड़े उनके शव पर किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को खबर देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह अपने पीछे पत्नी महादेवी और पुत्र हरेंद्र को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed