{"_id":"ff9eec935d3bc6043ffdb7bb49da324e","slug":"nsa-will-charge-on-accused-of-bitiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के गुनहगारों पर लगेेगा एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया के गुनहगारों पर लगेेगा एनएसए
अलीगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। हरदुआगंज में दुराचार की कोशिश में किशोरी की हत्या के आरोपियों पर एनएसए लगाए जाने के निर्देश जारी कर दिये गए हैं। डीएम ने मामले के जल्द से जल्द पटाक्षेप के लिये एक महिला सीओ भी जांच में लगा दी है। यही नहीं आसपास के गांवों की बालिकाओं की सुविधा के लिये एसडीएम कोल को गांव गुरसिकरन में एक इंटरमीडिएट विद्यालय खोले जाने को शासन को प्रस्ताव भिजवाने को कहा है।
हरदुआगंज में दो दिन पूर्व हुए कोचिंग जाती छात्रा से दुराचार के प्रयास में उसकी हत्या करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिये प्र्रशासन ने नई रणनीति तैयार करते हुए जांच में एक महिला क्षेत्राधिकारी की भी तैनाती करने के आदेश दिये हैं।
डीएम डा.बलकार सिंह ने सभी आरोपियों पर एनएसए लगाए जाने का आदेश दिया है। उन्होंने गांव की बालिकाओं की सुविधा के लिये पास के गांव गुरसिकरन में इंटर मीडिएट विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव तैयार करने को एसडीएम कोल से कहा है।
विज्ञापन
एसडीएम कोल प्रवीन लक्ष्यकार ने बताया कि तहसील की टीम बिटिया के गांव समेत आसपास के गांवों से प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की दूरी का आंकलन कर रही है। इसी के आधार पर फिलहाल इंटरमीडिएट कालेज खोले जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे शनिवार दोपहर तक शासन के पास भिजवा दिया जाएगा। संभवत: विद्यालय गुरसिकरन गांव में खोला जाएगा।