{"_id":"66a60833524a2c4e3d0a1899","slug":"now-roadways-buses-run-from-block-to-district-headquarters-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways: अब ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक दौड़ेंगी रोडवेज बसें, ये है प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways: अब ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक दौड़ेंगी रोडवेज बसें, ये है प्लानिंग
Sun, 28 Jul 2024 02:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:28 PM IST
सार
ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सभी ब्लॉक मुख्यालय से तहसील व जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए संबंधित मार्गों का चयन किया जाएगा, जहां सर्वाधिक गांव एवं ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीणों को बेहतर बस सुविधाएं देने के लिए रोडवेज नई योजना बना रहा है। जिसमें जिले के सभी ब्लॉक से तहसील और वहां से जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। उनका समय और पैसा भी बचेगा। जिले में 12 ब्लॉक व पांच तहसील मुख्यालय हैं। लंबे समय से ग्रामीण इन इलाकों से बस संचालन की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सभी ब्लॉक मुख्यालय से तहसील व जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए संबंधित मार्गों का चयन किया जाएगा, जहां सर्वाधिक गांव एवं ग्रामीणों को लाभ मिल सके। बसों का संचालन इस तरह किया जाएगा कि बसें पहले ब्लॉक से तहसील तक चलेंगी। वहां से जिला मुख्यालय तक आएंगी। इन सभी मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुरूप बस संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन