फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   now pocket more loose in making thandai.

Holi 2023: इस बार ठंडाई की ठंडक होगी गरम, वजह यह है

Fri, 03 Mar 2023 04:22 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक तायल
अभिषेक तायल Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 04:22 AM IST
सार

लोग घरों में ठंडाई बना कर इसका आनंद उठाते हैं। पिछली साल की तुलना में इस बार ठंडाई में पड़ने वाले दूध, दही से लेकर काजू, बादाम, किशमिश, केसर, इलायची सहित अन्य चीजों पर महंगाई का असर बढ़ा है।

विज्ञापन
now pocket more loose in making thandai.
ठंडाई - फोटो : istock

विस्तार

होली हो और ठंडाई न बने, ऐसा कैसे हो सकता है। साल दर साल ठंडाई पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। जिससे इसकी ठंडक गरम हो रही है। इसमें पड़ने वाले काजू, बादाम, पिस्ता, केसर, भांग सहित हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। एक मार्च से दूध और उससे बनने वाले उत्पादों पर भी तेजी आ गई है। 

विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र के करीब अलीगढ़ में ठंडाई का अपना अलग ही मजा है। लोग घरों में ठंडाई बना कर इसका आनंद उठाते हैं। पिछली साल की तुलना में इस बार ठंडाई में पड़ने वाले दूध, दही से लेकर काजू, बादाम, किशमिश, केसर, इलायची सहित अन्य चीजों पर महंगाई का असर बढ़ा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में ठंडाई के सामान बीस प्रतिशत तक महंगे हुए हैं। बादाम 700 रुपये, काजू 900 रुपये, पिस्ता 1200 रुपये किलो तो सौ ग्राम खसखस 350 रुपये की है। सभी के दाम पिछली साल की तुलना में बीस प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


किरानें की दुकान में होली को लेकर ठंढाई पर व अन्य सामग्री खरीदते लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडीमेड ठंडाई के पैकेट की भी मांग
बाजार में ठंडाई के रेडीमेड पैकेट भी उपलब्ध हैं। किराना कारोबारी नितिन नानवानी ने बताया कि रेडीमेड ठंडाई के पैकेट 100 से शुरु होकर करीब 350 रुपये तक उपलब्ध है, जिसकी मांग है। जिन लोगों को ठंडाई बनानी नहीं आती उनके लिए पैकेट से ठंडाई बनाना आसान है। 


होली पर लंबे अरसे से घर पर ठंडाई बनाते आ रहे हैं। साल दर साल इसका सामान महंगा हो रहा है। इस बार ठंडाई काफी महंगी पड़ रही है। दूध से लेकर मेवे तक सब महंगा है। -प्रांजुल गर्ग, गूलर रोड
होली पर ठंडाई का मजा ही अलग होता है। घर में बनी ठंडाई सबसे शुद्ध होती है। इस बार बादाम, काजू, पिस्ता, क्रीम सब पर मंहगाई है। जिससे लोगों में थोड़ी मायूसी है। -अंकित वार्ष्णेय, जयगंज

दूध से लेकर मेवे तक सब महंगा
खाद्य पदार्थ               अब                   पहले
बादाम            700 रुपये प्रतिकिलो          600 रुपये प्रतिकिलो 
काजू              900 रुपये प्रतिकिलो          800 रुपये प्रतिकिलो
खसखस           350 रुपये (पैकेट)            300 रुपये (पैकेट)
केसर             100 रुपये (डिब्बी)            80 रुपये (डिब्बी)   
पिस्ता            1200 रुपये प्रतिकिलो         1150 रुपये प्रतिकिलो
किशमिश          300 रुपये किलो             250 रुपये किलो
दूध               52 रुपये लीटर               44 रुपये लीटर                      
क्रीम              300 रुपये किलो             240 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed