फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now industrial development of UP will happen at the speed of rocket

अलीगढ़: अब रॉकेट की गति से होगा यूपी का औद्योगिक विकास

Mon, 13 Feb 2023 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now industrial development of UP will happen at the speed of rocket
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट यूपी का रविवार को समापन हो गया। अपने शहर से इस समिट में शामिल हुए कारोबारी और निवेशक इस आयोजन के बाद बेहद उत्साहित हैं। वे यह कहने से नहीं हिचक रहे कि जिस तरह का माहौल तीन दिन के इस आयोजन में देखने को मिला। उससे साफ लग रहा है कि अब अपने जिले के साथ-साथ यूपी का औद्योगिक विकास रॉकेट की गति से होगा। यहां के निवेशक भी औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द अपने अपने करार पर काम शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयनित बड़े निवेशकों व कारोबारियों को सीधे शासन स्तर से ही निमंत्रण जारी किए गए थे। इसमें अपने जिले से लघु उद्योग भारती के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, शेखर ग्रुप के निदेशक व तीन क्षेत्रों में 150 करोड़ के निवेशक सुमित सराफ, साईं ग्रुप के निदेशक 200 करोड़ के निवेशक राकेश साईं, उद्यमी सौरभ बालजीवन, कौशल विकास से जुड़े कारोबारी मनीष शर्मा बिट, स्टार्टअप में 100 करोड़ की निवेशक अंशिका मित्तल, 20 करोड़ की निवेशक अदिति मित्तल व सीमा मित्तल आदि वहां पहुंचे थे। लगातार तीन दिन के आयोजन में वे शामिल रहे और रविवार को समापन के बाद उनका उत्साह गजब लग रहा है। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा है कि आने वाला समय अलीगढ़ व प्रदेश की औद्योगिक दृष्टि से बेहद सुखद होने वाला है।
विज्ञापन



प्रदेश संयुक्त महामंत्री लघु उद्योग भारती गौरव मित्तल ने बताया कि समिट में भाग लिया। विभिन्न देशों के उद्यमियों के साथ भारत के वरिष्ठ उद्यमियों, प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रपति आदि का सानिध्य प्रात हुआ। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस भव्य समिट से उत्तर प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने का वातावरण के साथ उद्यमियों का उत्साह भी बढ़ रहा है। साथ में युवा भी विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। प्रत्येक उद्यमी को कोई परेशानी न हो उसकी भी बहुत ही बेहतरीन व्यवस्था की गई है। मेरा व्यक्तिगत अनुभव रहा कि प्रदेश सरकार के इस समिट से प्रदेश का औद्योगिकीकरण विश्वपटल पर अपनी छाप छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ग्रुप ऑफ शेखर सराफ सुमित सराफ ने कहा कि समिट ने प्रदेश के विकास को नए आयाम स्थापित करने का अवसर दिया है। इस के हम जब साक्षी बने, तो देश व विदेश के उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों से मिलने का मौका मिला। कार्यक्रम की भव्यता-दिव्यता ने विदेशी मेहमान उद्योगपतियों के बीच देश व प्रदेश की अमिट छाप छोड़ी। यहां टेबल मीट के समय इन उद्योगपतियों के साथ उनके देशों में विकसित होने वाले कारोबार व आधुनिक तकनीक की जानकारी व उनकी पॉलिसी जानने का मौका मिला। निवेश के लिए विकास के कई तरह के मार्ग खोल दिए हैं। देशभर में एक बार फिर आधुनिक औद्योगिक क्रांति का आगाज होने जा रहा है। इससे देश का भविष्य स्वर्णिम दिख रहा है। अगले पांच साल में समिट में नतीजे दिखेंगे। वन ट्रिलियन डालर के लक्ष्य को सीएम तोडऩे जा रहे हैं। यह मेरा विश्वास है।
उद्यमी सौरभ मित्तल ने कहा कि इस समिट ने यह साफ कर दिया है कि यूपी के औद्योगिक विकास को रॉकेट की स्पीड से भगाने की पूरी ताकत सरकार की दिख रही है। बस सच्ची निष्ठा से नीचे से ऊपर तक सभी अपना अपना योगदान करें। तीन दिन के आयोजन में साफ हुआ है कि प्रदेश में अब औद्योगिक विकास का माहौल बन गया है। आने वाले समय में बहुत कुछ अच्छे अनुभव देखने को मिलेंगे।

साईं ग्रुप के निदेशक राकेश गुप्ता साईं ने कहा कि हमारे स्तर से 200 करोड़ के निवेश पर करार किया गया। इस समिट में शामिल होकर देश व विदेश के तमाम लोगों से मिलने और अनुभव साझा करने का मौका मिला। आने वाले समय में इस समिट के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। इस समिट में शामिल होकर यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश में औद्योगिक विकास होने जा रहा है। अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed