फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now full details of destination will not have to be given in train reservation

अलीगढ़ : ट्रेन आरक्षण में अब नहीं देना होगा गंतव्य का पूरा विवरण

Tue, 19 Apr 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now full details of destination will not have to be given in train reservation
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब आरक्षण कराते समय आरक्षण फॉर्म पर गंतव्य का पूरा पता भरने की अनिवार्यता खत्म हो गई है। कोरोना संक्रमण के दौरान गाइडलाइन का पालन करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी, जो अब खत्म हो गई है। हालांकि, आरक्षण कराते समय बाकी विवरण पहले की तरह ही भरने होंगे।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन के दौरान ट्रेन द्वारा इधर से उधर जाने वाले यात्रियों का पूरा विवरण मांगा जा रहा था। आरक्षण कराते समय फॉर्म में सबसे नीचे गंतव्य स्टेशन का पूरा विवरण डालना अनिवार्य कर दिया था, जिससे किसी भी यात्री की जानकारी करने में आसानी हो। अब देश में कोरोना की पाबंदियां खत्म होने के बाद इस नियम को खत्म कर दिया है। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। कई बार यात्रियों को गंतव्य स्टेशन का पिनकोड नहीं पता रहता था, जिससे उन्हें टिकट कराने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि आरक्षण के समय गंतव्य का पता दर्ज कराना अब आवश्यक नहीं है। कोरोना के दौरान यात्री की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। जो अब आवश्यक नहीं है, इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed