{"_id":"673c5ce6a571ccc32408404e","slug":"notice-to-government-and-non-government-construction-agencies-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शहर की बिगड़ती हवा, 89 सरकारी और गैर सरकारी निर्माण एजेंसियों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शहर की बिगड़ती हवा, 89 सरकारी और गैर सरकारी निर्माण एजेंसियों को थमाया नोटिस
Tue, 19 Nov 2024 03:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:10 PM IST
सार
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ जिले की हवाओं का मिजाज पिछले तीन दिनों में बिगड़ गया है। तापमान में आई गिरावट प्रदूषण का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ शहर ही बिगड़ती हवा को देखते हुए प्रदूषण बोर्ड ने 89 सरकारी और गैर सरकारी निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी किया है। इन्हें सीएनजी वेस्ट व कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइनेशन के गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ जिले की हवाओं का मिजाज पिछले तीन दिनों में बिगड़ गया है। तापमान में आई गिरावट प्रदूषण का मुख्य कारण है। पहले तापमान ज्यादा होने के कारण धुआं और धूल वातावरण में मिलकर उड़ जाता था। मगर तापमान में गिरावट आने के कारण धूल-धुआं ऊपर नहीं जा पा रहा है। वह 40-50 फीट की ऊंचाई पर जाकर तैरता रह जा रहा है। इस कारण आसमान में धुंध की चादर बिछी हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानियां
- निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव करें, सामग्री को ढक कर रखें।
- कोई निर्माण सामग्री परिवहन कर रहे है तो उसे ढक कर भेंजे।
- आम लोगों भी अपने घरों के बाहर पानी का छिड़काव करें।
- पेड़ पौधों को भी पानी का छिड़काव कर साफ करें।
- कूड़ा न जलाएं, मास्क पहनकर घर से निकले।