{"_id":"613d00f68ebc3ea6a9531658","slug":"notice-issued-to-atoz-plant-if-cleanliness-is-not-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर एटूजेड प्लांट को नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर एटूजेड प्लांट को नोटिस जारी
Sun, 12 Sep 2021 01:31 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने शनिवार को शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर स्थिति संतोषजनक न होने पर एटूजेड प्लांट को नोटिस दिया है। 24 घंटे की मोहलत देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त गौरांग राठी शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने गांधीपार्क बस स्टैंड पहुंचे। यहां से खिरनी गेट पुलिस चौकी, हाथरस अड्डा, सासनीगेट, मथुरा बाईपास और आगरा रोड क्षेत्र में पैदल निरीक्षण किया। उन्हें मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठाने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।
उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम को तत्काल प्रभाव से एटूजेड कंपनी प्लांट हेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। साथ ही अर्थदंड लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक, नोडल अधिकारी और पार्षदों को सुबह-शाम सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए कहा है।