फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nominations on the second day of The Aligarh Bar Association elections

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन: दूसरे दिन हुए 16 नामांकन, मतदान 20 और मतगणना 21 दिसंबर को

Fri, 13 Dec 2024 10:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल मिलाकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत दस पदों के लिए 43 दावेदार चुनाव में आमने-सामने होंगे। 13 दिसंबर को दोपहर दो से चार बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच व 16 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Nominations on the second day of The Aligarh Bar Association elections
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूप कौशिक नामांकन पत्र देने पहुचें - फोटो : संवाद

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन 2024-2025 के चुनाव के दूसरे दिन 12 दिसंबर को 16 दावेदारों ने नामांकन किए। पहले दिन 27 ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। कुल मिलाकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत दस पदों के लिए 43 दावेदार चुनाव में आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार शैली ने बताया कि 12 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुमार पाठक, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अनूप कौशिक, मनोज कुमार शर्मा, राम अवतार सिंह ने नामांकन किया। 13 दिसंबर को दोपहर दो से चार बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच व 16 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


17 दिसंबर को शाम चार बजे वैद्य नामांकन प्रपत्रों की सूची प्रकाशित होगी। 20 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। उधर, नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण दीवानी में परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क अभियान भी तेज रहा। प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन इन्होंने भरा पर्चा

अध्यक्ष पद
- उमेश कुमार पाठक
- राजेंद्र प्रसाद वर्मा
- अनूप काैशिक
- मनोज कुमार शर्मा
- रामअवतार सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
- शिवकुमार भारद्वाज
- राम कुमार गुप्ता
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद
- अनमोल कुमार सिंघल
कोषाध्यक्ष पद
- आशीष मोहन यादव
संयुक्त सचिव प्रकाशन
-दिनेश कुमार
- गुंजन गुप्ता
संयुक्त सचिव पुस्तकालय
- रिंकू सिंह
- अमित कुमार
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद
- नीरज कुमार सिंह
- जितेंद्र पाल सिंह
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद
- मोहसिन खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed