फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nomination for MLC elections from today

अलीगढ़ः एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन आज से

Fri, 04 Feb 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nomination for MLC elections from today
एमएलसी चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में डीएम न्यायालय में बनाया गया नामांकन कक्ष। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़-हाथरस की स्थानीय निकाय की विधान परिषद सीट (एमएलसी) के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। कलेक्ट्रेट में डीएम न्यायालय के कक्ष संख्या सात में नामांकन होगा। नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी तक जारी रहेगी। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। तस्वीर महल चौराहे व एएमयू सर्किल से केवल प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को ही कलेक्ट्रेट में जाने की अनुमति होगी। यहां प्रत्याशियों के काफिले को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रदेश भर में अलीगढ़-हाथरस समेत एमएलसी की 36 सीटों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 11 फरवरी तक जारी रहेगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 16 फरवरी को नाम वापसी होगी। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि भाग लेंगे। चुनाव में अलीगढ़ के 2310 व हाथरस के 1223 मतदाताओं समेत कुुल 3533 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed