फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine Seats increase in jn medical college

55 साल बाद मेडिकल कालेज में एमडी की 9 सीटें बढ़ीं

Tue, 18 Feb 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nine Seats increase in jn medical college
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग में 55 वर्ष के बाद एमडी (जर्नल मेडिसिन) कोर्स में 9 सीटें बढ़ाई गई हैं। शिक्षा सत्र 2020-21 से अब 21 छात्रों का प्रवेश होगा। 1965 से अब तक इस विभाग में एमडी की 12 सीटें थीं।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद बेग गत ढाई वर्षों से सीटों में वृद्धि के लिये प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के प्रयासों से विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में यह एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि मेडिसिन विभाग अब अलीगढ़ तथा निकटवर्ती जनपदों जैसे हाथरस, कासगंज, एटा, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल आदि से आने वाले रोगियों को और अधिक अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कर सकेगा।
विज्ञापन

विभाग में पीजी करने वाले छात्र छात्राओं को भी अच्छी सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रो. मुजाहिद बेग ने कुलसचिव, वित्त अधिकारी, मेडिसिन संकाय के डीन और जेएन मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का भी आभार व्यक्त किया। इसके अलावा अन्य विभागों में भी सीटें बढ़ाई गई हैं। इनमें कम्यूनिटी मेडिसिन में 6 से 11 सीटें हो गईं हैं। फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट में 4 से 12 सीटें हो गई हैं। रेडियोलॉजी विभाग में 8 से 11 सीटें, प्रोस्थोडोंटिक्स में 2 से 3 सीटें और ओरल मैग्नोलोफेशियल में 2 से 3 अब हो गई हैं। आरडीए (रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला आजमी, साहिल ने सीटों में वृद्धि होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed