{"_id":"5fca8c498ebc3ecf9043ad6f","slug":"nigerian-thugs-city-office-news-ali2503343165","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 लाख की ठगी का शिकार शिक्षक फिर से नाइजीरियन ठगों के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 लाख की ठगी का शिकार शिक्षक फिर से नाइजीरियन ठगों के रडार पर
विज्ञापन
साइबर ठगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस शिक्षक से 31 लाख रुपये ठगे, उसके दो नाइजीरियन आरोपी पुलिस ने जेल भेज दिए। इसके बावजूद शिक्षक इस गैंग के रडार पर है। शिक्षक को लगातार फोन कॉल आ रहे हैं और रुपये मांगे जा रहे हैं। न देने पर मुकदमों में फंसाने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत एक बार फिर एसएसपी से की गई है।
यह वाकया 29 अक्तूबर को सुर्खियों में उस वक्त आया, जब क्वार्सी पुलिस ने दिल्ली के महावीर नगर तिलक नगर से दो नाइजीरियन गिरफ्तार किए थे। यह कार्रवाई क्वार्सी क्षेत्र के ही किशनपुर दयाल नगर निवासी निजी स्कूल के शिक्षक भगवती दत्त शर्मा की शिकायत पर हुई थी। शिकायत थी कि उनके साथ मार्च 2019 से 2020 के मध्य इनामी योजनाओं के नाम पर ऑनलाइन 31.23 लाख रुपये की ठगी हुई है। जांच में पुलिस इन दोनों नाइजीरियन साइबर ठगों व दिल्ली के उनके एक एजेंट तक पहुंची। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच में पाया कि इन तीनों ने ही यह ठगी की है और रुपये लेकर खुद खर्च किए है। कुछ विदेश भी भेजे हैं। इनके चार नाइजीरियन पैरोकार भी बाद में फर्जी वीजा व पासपोर्ट के आधार पर भेजे गए थे।
अब भगवती दत्त शर्मा ने फिर से शिकायत की है कि उनको मिस्टर मोर्गन का व्यक्ति लगातार वीडियो कॉल कर रहा है और उच्च न्यायालय व अन्य तरह के कुछ कागज भेजकर एक करोड़ का इनाम देने के नाम पर 15 हजार 999 रुपये मांग रहा है। न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। एसएसपी कार्यालय में मौजूद एसपी देहात शुभम पटेल ने उनकी शिकायत सुनते हुए उस पर नए सिरे से जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं शिक्षक ने यह भी कहा है कि ठगों ने उससे 31 लाख रुपये ऐंठे हैं जो उसने कर्ज लेकर दिए थे। यह रुपये भी वापस कराए जाएं।