फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New Mandal, mahanagar and District President of BJP

BJP: इस माह अंत तक मिल जाएंगे नए मंडल, महानगर व जिला अध्यक्ष, ये कर रहे दावेदारी

Mon, 02 Dec 2024 05:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 05:20 AM IST
सार

एक से पांच दिसंबर तक बूथ समितियां बनेंगी। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके बाद 30 दिसंबर तक महानगर और जिलाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।इस माह के अंत तक महानगर के चुनाव हो जाएंगे। 

विज्ञापन
New Mandal, mahanagar and District President of BJP
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिसंबर माह में बूथ समितियों के साथ मंडल, महानगर व जिला अध्यक्षों को चुनाव होगा। इस माह अंत तक भाजपाइयों को नए महानगर और जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे। 

विज्ञापन

 
खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा नेता संगठन के चुनाव में जुट गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने कुछ दिन पहले ही महानगर चुनाव अधिकारी के पद पर सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर और जिला चुनाव अधिकारी के पद पर सत्यपाल सैनी को नियुक्त किया है। चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन


एक से पांच दिसंबर तक बूथ समितियां बनेंगी। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके बाद 30 दिसंबर तक महानगर और जिलाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। महानगर के सह चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस माह के अंत तक महानगर के चुनाव हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर की कार्यशाला आज, जिले की पांच दिसंबर को

संगठन के चुनाव के तहत भाजपा महानगर की कार्यशाला 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे कयामपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर होगी। इसमें महानगर चुनाव अधिकारी राजीव गुंबर मौजूद रहेंगे। महानगर के सह चुनाव अधिकारी मानव महाजन ने बताया कि महानगर के सभी आठ मंडलों के अध्यक्षों और मंडल चुनाव अधिकारियों के साथ मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यशाला में बुलाया गया है। जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला ने बताया कि जिले की कार्यशाला पांच दिसंबर को जिला कार्यालय पर होगी, जिसमें जिले के 27 मंडलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। 

दिल्ली, लखनऊ की दौड़ लगा रहे नेता 
भाजपा में मंडल, महानगर और जिला अध्यक्ष पद को पाने के लिए नेता पूरा दम लगाए हुए हैं। इसके लिए लखनऊ और दिल्ली तक की दौड़ लगाई जा रही है। सभी आठ मंडलों, महानगर और जिला स्तर पर जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा जा रहा है। चर्चा है कि जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण और जाट नेता दावेदारी कर रहे हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष पद पर वैश्य और ब्राह्मण नेता दावेदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed