नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक संगला ने बुधवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। इस दौरान निवर्तमान जिला जज आरएमएन मिश्रा भी मौजूद रहे। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने पुराने जिला जज को विदाई देते हुए नए का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दीवानी में दोपहर में नए जिला जज विवेक संगला पहुंचे। इस दौरान निवर्तमान जिला जज भी मौजूद रहे। इस मौके पर नए जिला जज ने भी प्रोन्नित होने पर निवर्तमान जिला जज को बधाई दी और प्रतीक चिह्न भेंटकर विदाई दी। इस मौके पर तमाम न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण, अभियोजक अधिवक्ता व कर्मचारियों ने भी उन्हें विदाई दी, जबकि नए जिला जज का स्वागत किया। बता दें कि निवर्तमान जिला जज का ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक पद पर तबादला हुआ है।
इस दौरान उनके जल्द हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने की ईश्वर से कामना भी की गई। इस मौके पर सीजेएम करुणा सिंह, डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर, जेपी राजपूत, बार अध्यक्ष गणेश शर्मा, सचिव कुलदीप आदित्य गुप्ता, योगेश सारस्वत आदि तमाम अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।