{"_id":"60e7552d8ebc3ebc9538e6c9","slug":"new-courses-in-data-science-and-cyber-security-will-be-started-in-msc-city-office-news-ali267629397","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी में डाटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी के नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी में डाटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी के नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि विश्वविद्यालय नए शिक्षा सत्र से एमएससी डाटा साइंस और एमएससी साइबर सिक्योरिटी के नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। कुलपति साइंस फैकल्टी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन विज्ञान उत्सव के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव विज्ञान के रचनात्मक प्रयासों में से एक है। यह समाज में संस्कृति और विकास के लिए आवश्यक है। विज्ञान के पास लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की ताकत है। इस तीन दिवसीय आयोजन का मकसद डाटा साइंस पाइथन और एक्सेल पर ध्यान केंद्रित करते हुए छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
साइंस फैकल्टी के डीन प्रोफेसर काजी मजहर अली ने कहा कि हमारे पास एक ऐसी प्रणाली होनी चाहिए, जो समाज में एक वैज्ञानिक संस्कृति के विकास को महत्व दे। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर एम मोहिबुल हक ने कहा कि बहुत कम लोग हैं, जो समय को प्रभावित करते हैं और इतिहास के क्रम को बदल देते हैं। सर सैयद ऐसे ही व्यक्तियों में से एक थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा, सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अकील अहमद, रसायन विज्ञान विभाग के डॉक्टर मोहम्मद जैद खान ने संबोधित किया। इस दौरान डाटा साइंस एक्सेल वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यक्रम में हयात एम खान, कलीम यू फसीही, जीशान हसन, आदित्य प्रताप, मोहम्मद अजीम आदि मौजूद थे।