{"_id":"f6f70325ed03347b672f6f26681070e3","slug":"neither-test-center-to-put-the-jam-on-students-poured-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र न बनाने पर भड़की छात्राओं ने लगाया जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र न बनाने पर भड़की छात्राओं ने लगाया जाम, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज को इस बार परीक्षा के ंद्र नहीं बनाया गया है। इसके विरोध में सैकड़ों छात्राएं सोमवार सुबह सड़क पर उतर आई और जाम लगा दिया। उदय सिंह जैन रोड, बारहद्वारी, महावीरगंज, घुड़ियाबाग इलाके में सैकड़ों वाहन जहां के तहां फंस गए।
छात्राएं कालेज में ही परीक्षा केंद्र बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही थीं। काफी देर बाद पुलिस ने मान मनौव्वल करा कर जाम खुलवाया। छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं और अभिभावक कलेक्ट्रेट भी गए। छात्राओं और उनके अभिभावकों में इसको लेकर जबरदस्त रोष व्याप्त है। छात्राओं का कहना है कि आखिर वह देहात में कई किमी की दूरी पर परीक्षा देने कैसे जाएंगी..?
कॉलेज को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाने के पीछे प्रबंध तंत्र और पूर्व प्रिंसिपल के मध्य विवाद बताया जा रहा है। जिसका खामियाजा बेवजह इंटर व हाईस्कूल की छात्राएं भुगतेंगी। इन छात्राओं को देहात में कई किमी दूरी परीक्षा देने जाना होगा। कॉलेज में हंगामा करने के बाद सड़क पर जाम लगाने वाली छात्राओं का कहना था कि यदि उनके कॉलेज को परीक्षाकेंद्र नहीं बनाया गया तो वह परीक्षा छोड़ देंगी।
विज्ञापन
क्योंकि बाहर दूसरे परीक्षा केंद्र पर जाते वक्त यदि उनके साथ कोई घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा..? छात्राओं के अभिभावक कलेक्ट्रेट गए और वहां परीक्षाकेंद्र बनाने की मांग की। डीआईओएस राजू राणा का कहना है कि इस कॉलेज की प्रबंध समिति इस समय विवादित है। ऐसे में शासनादेश के अनुसार इसे केंद्र नहीं बनाया गया। कॉलेज की छात्राओं का सेंटर शहरी क्षेत्र में ही अन्य कॉलेजों में बहुत कम दूरी पर बनाये गए हैं।
छात्राओं को उकसा कर जाम लगवाया गया है।वहीं कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल का कहना है कि हर साल यह विद्यालय परीक्षाकेंद्र बनता है। यदि प्रबंध समिति का कोई विवाद भी है तो इसका छात्राओं से क्या लेना देना है। कॉलेज को सेंटर न बनाने से सबसे ज्यादा परेशान छात्राएं होंगी। इसलिए इस कॉलेज को सेंटर बनाना जरूरी है।