{"_id":"60087f258ebc3e3340369fac","slug":"neighbors-clash-in-jeevangarh-six-injured-including-woman-city-office-news-ali2542843187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनगढ़ में मामूली बात पर पड़ोसी आपस में भिड़े, महिला सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवनगढ़ में मामूली बात पर पड़ोसी आपस में भिड़े, महिला सहित छह घायल
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला जीवनगढ़ में बुधवार सुबह एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला सहित 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि जीवनगढ़ की गली नंबर 8 में असगर का मकान है। इसके पास में ही अली हसन का भी मकान है। दो दिन पहले अली हसन की पत्नी जब कपड़े धो रही थी तब असगर के लड़के के साथ उसका विवाद हो गया। अली हसन की पत्नी का आरोप था कि असगर का लड़का उसको देखकर गाली गलौज कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई इसमें 5 लोग घायल हो गए थे। मंगलवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज करके एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद दूसरा पक्ष इसके विरोध में बुधवार को फिर से गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। विरोध करने पर एक महिला के सिर में चोट आ गई।
अली हसन पक्ष की कुछ महिलाएं एसएसपी दफ्तर भी पहुंची। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए हुए युवक को छोड़ दिया। सीओ अनिल समानिया ने बताया इस सब के बाद भी दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करने पर आमादा हैं। इसको देखते हुए दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों पक्षों से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।