फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Navaratri: Cute punishment is your door bhavani

नवरात्रः प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी

Wed, 29 Mar 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 29 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Navaratri: Cute punishment is your door bhavani
नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर में नवरात्र पर पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala
नवरात्र के पहले दिन शक्ति का प्रतीक मां दुर्गा के पूजन के लिए श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ पड़े। मंगलवार सुबह विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शहर के सभी प्रमुख मंदिर नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर, सालसौल स्थित नवदुर्गा, अचलताल स्थित सभी प्रमुख मंदिर, रघुवीरपुरी, मित्र नगर, दोदपुर चौराहे, रेलवे रोड, बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर, जीटी रोड मसूदाबाद स्थित माता की गुमाटी सासनी गेट, जयगंज, पला साहिबाबाद स्थित मंदिर, बनियापाड़ा आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


माता की अज्ञारी मंदिर पर विसर्जित की गई और स्तुति की गई। शाम के समय भी देवी मंदिरों पर दर्शनों के लिए भक्तों भीड़ लगी रही। श्री तिरुपति वैंक्टेश्वर बालाजी मंदिर समिति द्वारा श्री नव दुर्गा गायत्री मंदिर में शाम चार बजे प्रथम माता शैलपुत्री के ‘मैया जी मेरे आना, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ आदि भजन गाए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर योगेश गुप्ता, सुनीता पेठा, ओमवती, रेखा वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय, हेमलता समेत अन्य मौजूद थे। हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि फलाहार का प्रथम कार्यक्रम श्री सालासर बालाजी धाम भैयाजी वाली गली बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज के सामने वीरेंद्र शर्मा ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संयोजिका महापौर शकुंतला भारती 20 साल से लगातार कार्यक्रम करती आ रहीं हैं। भजनों के बाद मां भगवती की उन्होंने महाआरती की। इस मौके पर किरन शर्मा, प्रदीप शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, प्रवीन शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed