फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mustard flowers started falling, benefiting wheat

कोहरा: झड़ने लगा सरसों का फूल, गेहूं को फायदा

Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mustard flowers started falling, benefiting wheat
साल के जाते-जाते सर्दी और कोहरा पूरे जोरों पर है। सुबह से शाम तक मौसम में धुंध और कोहरा छाया रहता है, जिससे खेतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। किसानों को कोहरे के साथ पाले की भी आशंका सता रही है। कोहरे से जहां लाहा (सरसों) को नुकसान है लेकिन गेहूं को फायदा है, लेकिन पाले की आशंका ने आलू किसानों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार कोहरे के कारण लाहा के दानों में नमी भर जाती है, जिससे दाने खराब हो जाते हैं और कई बार पेड़ पर केवल लकड़ी ही शेष रह जाती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। दूसरी ओर कुछ किसानों का कहना है कि कोहरा आलू और गेहूं की फसल के लिए आंशिक रूप से लाभकारी भी हो सकता है, बशर्ते मौसम ज्यादा खराब न हो। अतरौली के किसान मानी चौधरी, पप्पू सिंह, सतवीर सिंह आदि ने बताया कि कोहरे के कारण सरसों का सर्दी के कारण फूल झड़ने लगा है, जो पैदावार पर असर डालेगा। वहीं गेहूं की फसल में फायदा है। आने वाले समय में पाला गिरने से आलू की फसल के लिए नुकसान की आशंका को देखते हुए किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन


सर्दी लेती है किसानों का इम्तिहान

सर्दी का मौसम किसानों के लिए एक कड़ा इम्तिहान बन जाता है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। फसलों को पाले, कोहरे से बचाने के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। कुल मिलाकर, मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बोले किसान-
लाहा की फसल अगाई होती हैं उन में कोहरे से नुकसान होता है किंतु को गेहूं के लिए फायदेमंद होता है। शांति शर्मा, गांव कूबरा।



कोहरे से लाहा की फसल में नुकसान होगा। बारिश और पाला पड़ा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। राधा मोहन गांव नसीटी।



बारिश का मकर संक्रांति के बाद का योग है किंतु अगर बारिश होती है तो लाहा में ही अधिक नुकसान होगा। यादराम गांव नसीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed