फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस दोहरा हत्याकांड: रिश्तों में ऐसा कौन सा जहर घुला, किस बात का उतारा गुस्सा? सबके जहन में ये सवाल

Fri, 24 Jan 2025 10:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Jan 2025 10:11 AM IST
सार

पुलिस की अब तक की जांच, पूछताछ व धरपकड़ के बीच संदिग्धों को हिरासत में लेकर जुटाए जा रहे साक्ष्यों से उजागर हुआ है कि शिक्षक छोटेलाल गौतम को 24 फरवरी 2024 ब्रेन हेमरेज हुआ। तभी से वे लकवे (पैरालाइज्ड) से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
Murder accused arrested in Hathras double murder two lives were saved when tenant arrived
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

रिश्तों में मिठास के बीच ऐसा कौन सा जहर घुला? जिसकी खातिर आशीर्वाद धाम कॉलोनी में शिक्षक के भतीजे ने पूरे परिवार के खात्मे की साजिश रच डाली। जब इस सवाल का जवाब तलाशते हुए पुलिस ने काम शुरू किया तो मोबाइल सर्विलांस और लोकेशन के सहारे सुराग हाथ लगते चले गए। मगर अब तक की जांच में पैतृक संपत्ति ही घटना के पीछे वजह नजर आ रही है। पुलिस ने हत्यारोपी तयेरे भाई विकास और उसके साथी लालू पाल को 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Murder accused arrested in Hathras double murder two lives were saved when tenant arrived
मृत बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की अब तक की जांच, पूछताछ व धरपकड़ के बीच संदिग्धों को हिरासत में लेकर जुटाए जा रहे साक्ष्यों से उजागर हुआ है कि शिक्षक छोटेलाल गौतम को 24 फरवरी 2024 ब्रेन हेमरेज हुआ। तभी से वे लकवे (पैरालाइज्ड) से पीड़ित हैं। उसके बाद से उनके घर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता था। कुछ रिश्तेदार तो ऐसे भी हैं, जो कई कई दिन रुककर गए। इसी बीच करीब तीन माह पहले पेशे से ट्रक चालक उनका चचेरा भतीजा विकास अपनी बहन प्रियंका के साथ यहां रहने आया था। दोनों एक माह तक घर में रुके और उन्होंने बीमार चाचा देखभाल करने के साथ-साथ परिवार की अन्य जिम्मेदारियां भी संभाली। विकास के इस परिवार से रिश्तों की इस कहानी को सुनकर कोई यह नहीं समझ पा रहा कि आखिर उसने ऐसा किस वजह से किया। जब वह यहां रहा, तब बिल्कुल सामान्य तरीके से रहता था।

Murder accused arrested in Hathras double murder two lives were saved when tenant arrived
सृष्टि (ऊपर वाली) और विधि (नीचे वाली) - फोटो : अमर उजाला

किस बात का उतारा गुस्सा
इस वाकये को देखकर सवाल उठ रहा है कि बुधवार रात ऐसा क्या हुआ कि उसने पूरे परिवार की हत्या की साजिश रच ली। बहनों को मौत के घाट उतारने के बाद चाचा-चाची पर हत्या के मकसद से हमला बोला। चाकू के हमले से छोटी बहनों पर बेरहमी से प्रहार कर गुस्सा किस बात का उतारा। यह सवाल लोगों के जहन में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder accused arrested in Hathras double murder two lives were saved when tenant arrived
Hathras Double Murder - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर व जनवरी में तीन बार दोस्त के साथ छोटे लाल के घर आया था
विकास दिसंबर में दो बार और जनवरी में एक बार अपने इसी दोस्त के साथ छोटे लाल गौतम के घर आया था। यहां तक कि घर पर रात्रि में रुककर अगले दिन गया था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उस दौरान विकास अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।

विज्ञापन
Murder accused arrested in Hathras double murder two lives were saved when tenant arrived
Hathras Double Murder - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में था रात को विकास
पुलिस को पूछताछ में घायल वीरांगना ने ये भी जानकारी दी कि विकास व उसका दोस्त रात शराब पीकर आए थे। इसीलिए उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed