फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Double Murder: परिवार के खात्मे का था इरादा, जख्मी हाल में ही बचाव में मृत बेटी को लेकर दौड़ती रही मां

Fri, 24 Jan 2025 08:41 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Jan 2025 08:41 AM IST
सार

माना जा रहा है कि पूरे परिवार के खात्मे के इरादे से आए हमलावर बिना मंसूबा पूरा किए ही भागने को मजबूर हो गए। इस हमले में महिला वीरांगना और उसके पति की जान तो बच गई, लेकिन बेटियों की जान नहीं बच पाई।

विज्ञापन
Hathras Double Murder Attackers had come with intention of destroying the family
Hathras Double Murder - फोटो : अमर उजाला

शिक्षक छोटेलाल की पत्नी वीरांगना ने अपने नाम को सार्थक किया और साहस दिखाया। वह लहूलुहान हालत में छोटी बेटी को गोद में लिए हमलावरों से बचने को घर में इधर-उधर दौड़ती रही। शोर मचाती रही। इसी बीच मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किरायेदार राम इनके लिए भगवान बनकर आए और उन्हें आता देख, हमलावर भागने को मजबूर हो गए। वीरांगना और उसके पति की जान तो बच गई, लेकिन बेटियों की जान नहीं बचा पाई।

Hathras Double Murder Attackers had come with intention of destroying the family
आशीर्वाद धाम कॉलोनी में दो बच्चियों की गला रेतकर हत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

महिला की बहादुरी के आगे हमलावरों ने टेके घुटने
माना जा रहा है कि पूरे परिवार के खात्मे के इरादे से आए हमलावर बिना मंसूबा पूरा किए ही भागने को मजबूर हो गए। घटना के बाद हुई पुलिस पूछताछ व अब तक की जांच में उजागर हुआ है कि आरोपी विकास अपने साथी संग रात नौ बजे करीब छोटेलाल के घर पर पहुंचा। रात्रि में करीब साढ़े 11 बजे तक विकास, उसका दोस्त व वीरांगना अपने बच्चों के साथ बातचीत में लगे रहे। परिवार को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि यह कोई और ही मंसूबा बनाकर घर आए हैं।

Hathras Double Murder Attackers had come with intention of destroying the family
आशीर्वाद धाम कॉलोनी में दो बच्चियों की गला रेतकर हत्या के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान विकास व साथी ने खाना खाने से मना कर दिया। इस कारण वीरांगना ने खुद व अपनी बच्चियों को खाना खिलाया। खाना खिलाने के बाद बच्चियों को लेकर कमरे के अंदर बनी लॉबी में गद्दा डालकर बच्चियों के साथ वीरांगना सोने चली गई। विकास व उसका दोस्त छोटेलाल के कमरे में सो गए। इसके बाद शिक्षक परिवार के सदस्य तो नींद के आगेश में चले गए। मगर विकास व उसका साथी अपने काम में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Double Murder Attackers had come with intention of destroying the family
मृत बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

रात 12.30 बजे अचानक आवाजें सुनकर खुलीं वीरांगना की आंखें
रात करीब 12.30 बजे जब अचानक कुछ अजीब सी आवाजें आने पर वीरांगना की आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी बेटियां खून में लथपथ गद्दे से हटकर फर्श पर पड़ी हुई थी। फर्श पर खून ही खून बिखरा हुआ था। यह मंजर देख वीरांगना के होश फाख्ता हो गए। वीरांगना ने खुद को बचाने के साथ साथ मृत छोटी बेटी विधि को गोद में उठा लिया और भागने की कोशिश की। मगर विकास व उसके साथी ने महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Hathras Double Murder Attackers had come with intention of destroying the family
सृष्टि (ऊपर वाली) और विधि (नीचे वाली) - फोटो : अमर उजाला

चाकू लगने के बाद भी वीरांगना शोर मचाते हुए दरवाजे की ओर भागी
चाकू लगने के बाद भी वीरांगना शोर मचाते हुए दरवाजे की ओर भागी और बचाने के लिए पुकार लगाने लगी। इसके चलते अंदर आंगन से लेकर बाहर लॉबी तक में खून ही खून दिखाई दिया। इसी बीच दोनों आरोपियों ने छोटे लाल गौतम के गले पर भी चाकू से वार कर दिया, जिसके चलते उनका पूरा बिस्तर भी खून में लथपथ हो गया। घर में चारो ओर बिखरा खून इस बात की गवाही दे रहा है, महिला ने किस तरह से जान बचाने के लिए घर में दौड़ती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed