फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation board session will be start today

गृहकर एवं यूजर चार्ज पर गर्माएगा सदन

Thu, 24 Sep 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation board session will be start  today
बाराद्वारी भाजपा कार्यालय पर बीजेपी पार्षद दल की बैठक को सम्बोधित करते शहर विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि नाट्यशाला में बृहस्पतिवार को नगर निगम बोर्ड का अधिवेशन होने जा रहा है। गृहकर एवं यूजर चार्ज के विरोध में भाजपा पार्षद आर-पार की लड़ाई की तैयारी में है। पार्षदों के निशाने पर महापौर और नगर आयुक्त हैं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों की बैठक बुधवार को बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। इसमें शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा एवं कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर के साथ-साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी मौजूद थे। बोर्ड अधिवेशन की रणनीति तय की गई। सभी भाजपा पार्षद एक स्वर में गृहकर एवं यूजर चार्ज के विरोध में हैं और इसे जनविरोधी मान रहे हैं। जनता के साथ खड़े होने के बहाने पार्षद इसको लेकर नगर निगम प्रशासन को घेरेंगे। पार्षदों के निशाने पर नगर आयुक्त के अतिरिक्त महापौर भी है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम के निर्वाचन के तीन साल हो गए लेकिन अभी तक नगर निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों के साथ काम नहीं कर रही है। पूरे शहर की सड़कें टूटी-फूटी पड़ा है। गृहकर एवं यूजर चार्ज से जनता परेशान है। क्षेत्र में जनता का विरोध झेल रहे भाजपा पार्षद यह भी अहसास कराने का प्रयास करेंगे कि जनता के सच्चे हमदर्द वही हैं और हमेशा उनके साथ खड़े हैं। बैठक में एकजुटता दिखाने का आह्वान किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में 10 मनोनीत सहित कुल 80 पार्षद है, जिसमें से 47 में से 37 निर्वाचित एवं 10 मनोनीत भाजपा के हैं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। उपसभापति वीरेंद्र सिंह, कुलदीप पांडेय, हेमंत गुप्ता, सुरेंद्र पचौरी, सूरज माहौर, अलका गुप्ता, ललितेश चौधरी, नीलेश उपाध्याय, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed